{"_id":"5c3655d6bdec22718e0cfa7a","slug":"131547064790-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया के कब्जे से मुक्त हों जमीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया के कब्जे से मुक्त हों जमीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने विकास भवन के अहिच्छत्र सभागार में हुई बैठक में नगर निगम और नगर पंचायतों की राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी जताई। सीडीओ से कहा कि भूमाफिया के कब्जे से जमीनें मुक्त कराएं। सड़क, पेयजल, किसान फसल बीमा और कानून व्यवस्था समेत सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने अधूरे काम 31 मार्च से पहले पूरे करने को कहा।
राजस्व वादों का शत प्रतिशत निपटारा करें। कोई केस पेंडिग में न रहे। आईजीआरएस की शिकायतें लंबित न रखी जाएं। मूल निवास, जाति और आय प्रमाण पत्रों पर 50 रुपये लिए जाने की बात संज्ञान में आने पर डीएम से कहा कि इस मामले में सख्ती से काम करें। वृद्धावस्था पेंशन पर समाज कल्याण अधिकारी से विधायकों से बात कर 15 और 16 जनवरी को कैंप लगाकर पात्रों को पेंशन का लाभ दिलाने को कहा। सामूहिक विवाह में शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री आवास योजना में मात्र तीन लाभार्थियों को आवास मिलने पर हैरत जताई, कहा कि आग लगने के भी तीन केस सामने आए हैं, जबकि आग बहुत जगह लगी होगी।
फसल बीमा की प्रगति से नाखुश
बृजेश पाठक ने कृषि बीमा योजना का लाभ 34 के लक्ष्य बजाय सिर्फ 10 किसानों को ही मिलने पर नाखुशी जताई। जिला कृषि अधिकारी से कहा कि वह गुरुवार को रिपोर्ट देकर बताएं कि बाकी किसानों को लाभ क्यों नहीं मिला। अति कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए काम करने के निर्देश सीएमओ को दिए। विधायकों से कहा कि वह आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर देखें कि कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार मिल रहा है या नहीं। बैठक में आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, महापौर डा. उमेश गौतम, अध्यक्ष जिला पंचायत संजय सिंह, विधायक बहोरनलाल मौर्य, केसर सिंह, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ सत्येंद्र कुमारए, सीएमओ डा. विनीत कुमार शुक्ला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
एक्सईएन जल निगम फिर घिरे
नोडल अफसर संजय भूसरेड्डी के सामने फंस चुके एक्सईएन जल निगम संजय कुमार प्रभारी मंत्री की बैठक में भी घिर गए। उन्होंने ओवरहेड टैंक के काम पूरे होेने की जानकारी दी तो विधायक सवाल उठाने लगे। इस पर प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जल निगम का कोई भी प्रोजेक्ट 15 या 20 साल चलता है। जो नया टैंक बनकर चालू हो, वहां के आपरेटर से बात करा दो। एक्सईएन ने जेई से बात कराई। फिर प्रधान से बात कराने को कहा गया। डीपीआरओ ने प्रधान से बात करा दी तो उन्होंने कहा कि पानी मिल रहा है। इस पर मंत्री संतुष्ट हो गए।