{"_id":"5b8eca8a867a5548276d80be","slug":"131536084618-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और बीएसए के बीच तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद और बीएसए के बीच तीखी नोकझोंक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद और बीएसए के बीच फोन न उठाने को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। सांसद ने बीएसए को फटकार लगाई और कहा कि अपनी आदत सुधार लो। बीएसए ने भी तीखे जवाब दिए और यह भी कहा कि आपकी बात मोबाइल में रिकार्ड हो रही है। सांसद इस पर और भी उखड़ गए और बोले- मेरी बात रिकार्ड करके जो करना है, सो कर लेना। तुम्हारी जल्द ही मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि बीएसए उनके समेत किसी भी जनप्रतिनिधि का फोन नहीं उठातीं। उनके मोबाइल में सांसद या विधायकों के नंबर ही फीड नहीं है। जनता उनके पास किसी काम से आती है तो उनको मजबूरी में फोन करना पड़ता है। विकास भवन में मीटिंग थी तो उसमें उच्चाधिकारियों के समक्ष भी उन्होंने यह मामला उठाया था, तो वह वहां भी उल्टे-सीधे जवाब देने लगीं। उन्होंने भी कह दिया कि आप एक तो फोन नहीं उठातीं, दूसरे ठीक से जवाब देना भी नहीं आता। उनकी बीएसए से सोमवार को फोन पर भी तीखी नोकझोंक हो गई। सांसद के मुताबिक बीएसए ने कहा कि आप जो भी कह रहे हो, वह सब मोबाइल में रिकार्ड हो रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि जो रिकार्ड करना है, वह कर लो। मेरा क्या बिगाड़ लोगी। हम जनता के काम के लिए कह रहे हैं। कोई गलत बात तो कर नहीं रहे। सांसद ने बताया कि सात सितंबर को उनकी मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग है। ऐसे अफसरों की सीएम से शिकायत करेंगे, जिनकी मानसिकता ठीक नहीं है। अफसरों को मानसिकता ठीक रखनी पड़ेगी। बीएसए की फोन न उठाने की आदत बेहद खराब है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर बीएसए ने सांसद के साथ किसी भी तरह की नोकझोंक होने से इंकार किया।