फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 year old victim girl commits suicide by setting herself on fire in Bareilly

UP News: 13 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने आग लगाकर दी जान, घर से ले गए थे नाबालिग, खेत में की थी दरिंदगी

Wed, 28 Aug 2024 02:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 02:09 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बड़ी घटना सामने आई है। दो युवक 13 साल की लड़की को जबरन घर से गए। उसके साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना से क्षुब्ध किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
13 year old victim girl commits suicide by setting herself on fire in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित 13 साल की लड़की ने आग लगाकर जान दे दी। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नाबालिग समेत दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक दो नाबालिग लड़के किशोरी को जबरन घर से ले गए। गांव के पास गन्ने के खेत में एक किशोर ने किशोरी के हाथ पकड़े और दूसरे ने दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर उसकी बड़ी बहन पहुंच गई। इससे आरोपी मौके फरार हो गए। इस घटना से क्षुब्ध होकर किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि वह 26 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ जन्माष्टमी पर राखी बंधन करने ससुराल गया था। इसी दिन दोपहर में गांव के दो लड़के उनके घर आए। दोनों आरोपी किशोरी को जबरन गांव के पास गन्ने के खेत में ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने पकड़े हाथ, दूसरे ने किया दुष्कर्म 
भोजीपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एक किशोर ने किशोरी के हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने दुष्कर्म किया। इसी बीच किशोरी की बड़ी बहन मौके पर पहुंच गई। किशोरी की बहन की आवाज सुनकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

27अगस्त को किसान पत्नी के साथ घर लौटा तो बड़ी बेटी ने सारी घटना बताई। किसान ने अपने भाई को आरोपियों के घर भेजा तो घर पर कोई नहीं मिला। किसान खेत पर पत्नी के साथ काम करने चला गया। 27 अगस्त की दोपहर में किशोरी ने डीजल शरीर पर डालकर आग लगा ली। 

सूचना पर किसान खेत से घर आया और गंभीर हालत में किशोरी को शहर के निजी अस्पताल में ले गया। वहां डॉक्टर ने मेडिकल कालेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में किशोरी ने मंगलवार शाम दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस को सूचना दी गई। 

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा की बाइट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed