फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 trains will be cancelled due to mega block

Railway News: 13 दिन तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी 18 ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Fri, 15 Nov 2024 07:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 07:22 AM IST
सार

रेलवे ने मेगा ब्लॉक के चलते बरेली से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को अलग अलग तारीखों में निरस्त किया है। निरस्त की गई ट्रेनों में ज्यादातर विशेष ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
13 trains will be cancelled due to mega block
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

त्योहारों के बाद अब रेल यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड पर 15 से 27 नवंबर तक 13 दिन के मेगा ब्लॉक के दौरान रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में 18 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। आठ ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया गया है, जबकि आठ अन्य ट्रेनों को दो घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। निरस्त की गई ट्रेनों में ज्यादातर विशेष ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 04652/51 अमृतसर-जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन 15 से 29 नवंबर तक।
- 04654/53 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष ट्रेन 20 से 29 नवंबर तक।
- 14604/03 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 20 से 29 नवंबर तक।
- 22424/23 अमृतसर-गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 17 से 25 नवंबर तक।
- 14618/17 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 22 से 29 नवंबर तक।
- 05193/94 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन-छपरा विशेष ट्रेन 16 से 25 नवंबर तक।
- 05734/33 कटिहार-अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन 21 व 23 नवंबर को।
- 05736/35 कटिहार-अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन 20 व 22 नवंबर को।
- 05161/62 छपरा-अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन 19 व 20 नवंबर को।

इनका देरी से होगा संचालन
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 15, 20 और 22 नवंबर को, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 15 नवंबर को, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 20, 24 व 26 नवंबर को, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 22 व 24 नवंबर को, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 20 नवंबर को, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 20 नवंबर को, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 22 व 24 नवंबर को, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 27 नवंबर को दो घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को किया गया आंशिक निरस्त
सहरसा से 17 व 24 नवंबर को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस चंडीगढ़ में यात्रा खत्म करेगी। दरभंगा से 16 व 23 नवंबर को चलाई जाने वाली 22551 दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 20 नवंबर को चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष ट्रेन, छपरा से 15 व 22 नवंबर को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन अंबाला तक चलाई जाएंगी। अमृतसर से 18 व 25 नवंबर को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर चंडीगढ़ में यात्रा खत्म करेगी। जालंधर से 17 व 24 नवंबर को चलने वाली 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस जालंधर के स्थान पर अंबाला से चलाई जाएगी। 05006 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 21 नवंबर को और 05050 अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर अंबाला से चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed