फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 lakhs cheated on the pretext of getting a job abroad

Bareilly News: विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13 लाख ठगे

Tue, 03 Oct 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 03 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
13 lakhs cheated on the pretext of getting a job abroad
सिरौली। विदेश में एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन का लालच देकर ठगों ने चार लोगों से 13 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उन्हें पहले थाइलैंड और वहां से मलयेशिया भेजा। वहां किडनी निकालने की कोशिश की गई। जैसे-तैसे वह वहां से लौटे पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी अदनान ने बताया कि पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति बरेली निवासी एक साथी के साथ बरेली में एजेंसी संचालित करता है। यह एजेंसी बेरोजगार युवकों की विदेश में नौकरी लगवाती है। आरोपियों ने उसे एक लाख रुपये प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। उसने मुरादाबाद निवासी अपने ममेरे भाइयों को यह बात बताई। चारों लोगों से आरोपियों ने वीजा के नाम पर नौ लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद फर्जी वीजा थमाकर पहले थाइलैंड के बैंकाक और वहां से नाव के जरिये मलयेशिया भेज दिया। आरोपियों ने वहां एक टूटे-फूटे मकान में उन्हें ठहराया। वहां उन्हें नौकरी नहीं मिली। मेडिकल कराने के नाम पर किडनी निकालने की कोशिश की गई। जैसे- तैसे वह लोग वहां से बचकर भागे। आरोपियों से शिकायत करने पर उन्होंने अपना एक एजेंट भेजा। वह उन्हें एक फैक्टरी में लेकर गया। फैक्टरी मैनेजर ने वीजा को फर्जी बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराकर उन्होंने जानकारी परिजनों को दी। वापस बुलाने के नाम पर आरोपियों ने चार लाख रुपये और ऐंठ लिए। वापस आने के बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed