{"_id":"6aa84a6c76e6e05cb1060f2f","slug":"122-cow-shelters-equipped-with-cctv-cameras-49-connected-to-control-rooms-bareilly-news-c-4-bly1015-966665-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीसी कैमरों से लैस हुईं 122 गोशालाएं, 49 कंट्रोल रूम से जुड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीसी कैमरों से लैस हुईं 122 गोशालाएं, 49 कंट्रोल रूम से जुड़ीं
Tue, 15 Sep 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले की गोशालाओं में गोवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं की अब सीधे निगरानी होगी। स्थायी और अस्थायी गोशालाओं की निगरानी के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम तैयार कर लिया गया है। जिले की 122 गोशालाओं में सीसी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि इनमें से 49 गोशालाओं को कंट्रोल रूम से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। शेष गोशालाओं को भी चरणबद्ध तरीके से कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गोशालाओं में केवल कैमरे लगाकर निगरानी की व्यवस्था नहीं की गई है, बल्कि कैमरों के साथ विशेष डिवाइस भी लगाई गई है। इसके माध्यम से गोशाला में गोवंश को उपलब्ध कराए जाने वाले चारे समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी जुटाई जा सकेगी। इससे जिम्मेदार अधिकारियों को मौके की स्थिति का अधिक सटीक आकलन करने में मदद मिलेगी। गोशालाओं में गोवंश की संख्या, उनकी स्थिति और व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए अधिकारियों को हर बार मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। कंट्रोल रूम से कैमरों के जरिए गोशालाओं की स्थिति देखी जा सकेगी। इससे लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया जा सकेगा।
वर्जन
कंट्रोल रूम आरंभ करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिले में संचालित गोशालाओं को कंट्रोल रूम से जोड़ने का कार्य चल रहा है। ये कार्य पूर्ण होते ही कंट्रोल रूम से निगरानी आरंभ कर दी जाएगी। - देवयानी, सीडीओ