फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रामगंगा में नहाते वक्त तीन किशोर डूबे, दो की मौत

रामगंगा में नहाते वक्त तीन किशोर डूबे, दो की मौत

Thu, 25 Apr 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा में नहाते वक्त तीन किशोर डूबे, दो की मौत
बिशारतगंज (बरेली)। क्षेत्र के खजुआई गांव में रामगंगा में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत तीन किशोर डूब गए। इनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि दो की मौत हो गई। उनके शव निकाले गए तो घाट पर कोहराम मच गया। परिवार ने कार्रवाई से इंकार किया तो पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

रुद्रपुर की गट्टा कॉलोनी निवासी हरिप्रसाद की मृत्यु के बाद से उनके दो बेटे 13 वर्षीय शिवम और 11 वर्षीय सूरज अपनी विवाहित बहन अनीता पत्नी गजेंद्र के घर खजुआई में रह रहे थे। वहीं सीबीगंज की आईटीआर कॉलोनी निवासी मुरारीलाल का 15 वर्षीय बेटा वरुण इसी गांव में अपने नाना होरीलाल के घर छुट्टी बिताने आया था। बुधवार दोपहर बाद शिवम, सूरज और वरुण गांव से डेढ़ किमी दूर बह रही रामगंगा नदी में नहाने गए थे। यहां पालेज की रखवाली कर रहे वीरपाल ने तीनों को मना किया। कहा-कि पानी गहरा है, मत जाओ, लेकिन वो नहीं माने। गहरे पानी में नहाते किशोर डूबने लगे तो मदद को शोर मचाया। तब वीरपाल दूसरे ग्रामीणों के साथ पहुंचे और शिवम को खींच लाए। लेकिन सूरज और वरुण बहते चले गए। जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया और लोग नदी किनारे आ गए। यहां गोताखोरों की मदद से थोड़ी दूर आगे जाकर दोनों के शव मिल गए।
विज्ञापन

पढ़ाई में होशियार थे दोनों छात्र
सूरज और वरुण दोनों ही पढ़ाई में काफी होशियार थे। सूरज गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वरुण का परिवार सुभाषनगर क्षेत्र में चौरासी घंटा मंदिर के पास किराये मकान में रहता है। वरुण यहीं के एक स्कूल में पांचवीं का छात्र था। दोनों के पिता मजदूरी करके परिवार पालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed