{"_id":"5c424034bdec22739f7564bb","slug":"121547845684-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफ कराने को उमड़ी किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफ कराने को उमड़ी किसानों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राज्य सरकार की किसान ऋण मोचन योजना में लोन माफी से वंचित रह गए किसानों को ऋण माफी के लिए 21 तारीख तक पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया। इसके बाद पंजीकरण कराने वाले किसानों के लोन माफ नहीं होंगे। आखिरी तारीख नजदीक देख सैकड़ों की संख्या में विकास भवन पहुंचे किसानों ने पंजीकरण कराया।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे से ही कृषि विभाग के दफ्तर और विकास भवन परिसर में भीड़ लगी रही। किसान अपना आवेदन फार्म, खसरा खतौनी के इंतखाब, आधार कार्ड की फोटो स्टेट कराने के लिए लंबी लाइनों में लगे रहे। उसके बाद कृषि विभाग में ऋण माफी का आवेदन जमा किया। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि शाम तक 1200 से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। 21 जनवरी की शाम तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद तहसील और बैंक से सत्यापन कराकर पात्रों का ऋण माफ होगा।