{"_id":"5c365595bdec2256da23064a","slug":"121547064725-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में यूनिपोल पर मचा घमासान, भाजपा के पार्षद ने ही उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में यूनिपोल पर मचा घमासान, भाजपा के पार्षद ने ही उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम क्षेत्र में लगे यूनिपोल पर सपा पार्षद दल के ऐतराज जताने के बाद भाजपा पार्षद ने भी सवाल उठाए हैं। पार्षद ने जनसूचना अधिनियम के तहत नगर निगम से यूनिपोल आवंटन के संबंध में जानकारी मांगी है। जब चार महीने बाद भी नगर निगम ने इसका जवाब नहीं दिया तो उन्होंने कमिश्नर रणवीर प्रसाद से इसकी शिकायत की।
नगर निगम में सरकार बदलने के बाद आय बढ़ाने के नाम पर शहर में यूनिपोल की लाइन लगा दी गई है। शहर का कोई भी ऐसा डिवाइडर नहीं बचा है, जहां यूनिपोल नहीं लगाए गए हैं। इनमें से कुछ यूनिपोल अवैध तरीके से भी लगे हैं। पिछले दिनों मेयर उमेश गौतम ने भी इसे स्वीकार करते हुए अवैध यूनिपोल के खिलाफ अभियान चलवाया था। मगर अब भाजपा के पार्षद विकास सक्सेना ने भी यूनिपोल आवंटन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कमिश्नर रणवीर प्रसाद की शिकायत में विकास ने कहा है कि उन्होंने अगस्त 2018 में आरटीआई लगाकर नगर निगम से यूनिपोल की संख्या, आवंटन की शर्तें, दर एवं आवेदन की प्रमाणित प्रतिलिपि की मांग की थी। मगर अब तक उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई है।
आरटीआई का जवाब समय पर न देने के संबंध में मुझसे भी शिकायत की गई है। अपर नगर आयुक्त को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त