{"_id":"5c25367abdec2256e37bc6c8","slug":"121545942650-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्तीः पीएसी मैदान में कल से फिर शुरू होगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्तीः पीएसी मैदान में कल से फिर शुरू होगी दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गुरुवार को भी पुलिस लाइन मैदान में सिपाही भर्ती के लिए युवाओं ने नापजोख कराई। पश्चिमी उप्र के कई जिलों से अभ्यर्थी यहां पहुंचे, जिनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया। इस दौरान दूसरे जिलों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा समेत कई जिलों के अभ्यर्थी सिपाही भर्ती के लिए बरेली आए हुए हैं। बरेली मंडल के चारों जिलों के अभ्यर्थी भी इनमें शामिल हैं। बुधवार से शुरू हुई प्रक्रिया फिलहाल 30 दिसंबर तक चलाने के निर्देश हैं। पहले चरण में तमाम परीक्षार्थी दौड़ में बाहर हो गए थे। इस वजह से मेरिट डाउन करके नए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। गुरुवार को भी करीब पौने सात सौ अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक व भारांक संबंधी प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया। इनकी शारीरिक नापजोख भी की गई। इसमें अधिकांश पास हो गए। अब सत्यापन ओके आने पर 29 दिसंबर को पीएसी मैदान में इनकी दौड़ कराई जानी है। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि पिछले राउंड में दौड़ से वंचित रहे अभ्यर्थियों की दौड़ लखनऊ और मेरठ में 24 दिसंबर से कराई जा रही थी जो गुरुवार को निपट गई।