फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कुतुबखाना फ्लाईओवरः  गंदगी की तरफ कोई ध्यान नहीं, हमारे लिंटर तोड़ना चाहते हैं

कुतुबखाना फ्लाईओवरः  गंदगी की तरफ कोई ध्यान नहीं, हमारे लिंटर तोड़ना चाहते हैं

Mon, 22 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कुतुबखाना फ्लाईओवरः  गंदगी की तरफ कोई ध्यान नहीं, हमारे लिंटर तोड़ना चाहते हैं
बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर का विरोध कर रहे व्यापारियों ने रविवार को यहां फैली गंदगी को लेकर नगर निगम पर हमला बोला। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम का सफाई पर तो ध्यान है नहीं, लेकिन लाल निशान लगाकर व्यापारियों के लिंटर तोड़ने पर आमादा है। वे फ्लाईओवर किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन

कुतुबखाना कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता रविंद्रपुरी ने की। व्यापारियों ने कहा कि बाजार की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। फ्लाईओवर बनाने के लिए चिह्नीकरण करके लिंटर तोड़ने पर आमादा हैं। यह चिह्नीकरण पूरी तरह से फर्जी है और वे लोग इसको लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे। फ्लाईओवर तो किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे। ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस से बैठक की जाएगी। नदीम शमसी को मिली धमकी को लेकर एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा देने की मांग करेंगे। इस दौरान विजय गुप्ता, मो. आमिर खान, मोनी जौहरी, बब्लू, चंद्र गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed