फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 billion outstanding at 53 mills in the state

प्रदेश की 53 मिलों पर 12 अरब बकाया

Tue, 02 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 02 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बावजूद प्रदेश की 53 चीनी मिलों ने 16  लाख किसानों के 12 अरब का भुगतान नहीं किया है। इनमें बरेली परिक्षेत्र के नौ जिलों की 11 मिलों पर 2.17 अरब रुपये बकाया है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए बरेली के उपायुक्त (गन्ना) ने तीन अगस्त को जिला गन्ना अधिकारियों को तलब किया है। उन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर बकाएदार मिलों के खिलाफ शासन में कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन

जुलाई के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि प्रदेश की सभी चीनी मिलें किसानों के गन्ने का पूरा भुगतान कर दें। इस बारे में मुख्य सचिव और गन्ना आयुक्त को हर सप्ताह समीक्षा के निर्देश भी दिए गए थे। उनके निर्देश के बावजूद प्रदेश के किसानों का काफी बकाया है। उपायुक्त (गन्ना) दिनेश्वर मिश्रा ने बरेली सर्किल की समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि सहकारिता की सभी मिलों ने भुगतान कर दिया है। सेमीखेड़ा चीनी मिल के कुछ किसानों का 34 लाख रुपया रह गया है। जिसकी वजह किसानों के खाता नंबर गलत अंकित हो गए थे, अब इन किसानों के खाता नंबर को एक सप्ताह में सही कराके भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



इन मिलों पर है बकाया

मिल        बकाया (करोड़ में)  

बहेड़ी      -    87
पीलीभीत   -    30
बरखेड़ा    -     23.69
मीरगंज    -     01.74
नवाबगंज  -     16
बिसौली    -     24
न्योली     -      03.85
रोजा      -       08.62
निगोही    -       03.5
मकसूदापुर -      17.87
------------------------
कुल              217
--------------------------- 

‘बहेड़ी चीनी मिल के खिलाफ कारवाई के लिए शासन को लिखा गया है। इस मिल के स्टाक में रखी डेढ़ लाख बोरा चीनी को सरकार के स्तर से बिकवा कर किसानों का भुगतान कराने की तैयारी है। अन्य मिलों के 30 फीसदी भुगतान बिजली उत्पादन से मिलने वाली रकम से कराने पर सहमति हो गई है। शेष रकम चीनी मिलें अपनी चीनी बेचकर कर देंगी। सर्र्वाधिक रकम बहेड़ी होेने के कारण सरकार की चिंता बनी हुई है।’ दिनेश्वर मिश्रा, उपायुक्त गन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन

          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed