फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हेराफेरी करके बढ़ाए नंबर, अब विजिलेंस करेगी अंदर

हेराफेरी करके बढ़ाए नंबर, अब विजिलेंस करेगी अंदर

Fri, 05 Apr 2019 02:03 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
हेराफेरी करके बढ़ाए नंबर, अब विजिलेंस करेगी अंदर
बरेली। निजी कॉलेज के छात्र की मार्कशीट बनाते समय नंबर में हेराफेरी करने के आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ विजिलेंस मुकदमा चलाएगी। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में हुई कार्य परिषद की मीटिंग में इसकी मंजूरी दे दी गई। बताया जा रहा है विश्वविद्यालय में इस तरह का यह पहला मामला था।
विज्ञापन

नोएडा का प्रियदर्शिनी कॉलेज वर्ष 1998 में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध था। उस दौरान वहां पढ़ने वाले बीटेक के एक छात्र की मार्कशीट बनाते समय विश्वविद्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर ने नंबर बढ़ा दिए। कॉलेज के प्राचार्य ने शासन में शिकायत की तो मामले की विजिलेंस जांच शुरू हो गई। जांच में आरोप सही पाया गया तो विजिलेंस ने तत्कालीन डाटा एंट्री ऑपरेटर ओपी द्विवेदी को दोषी ठहराते हुए विश्वविद्यालय से उस पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी थी। इसको लेकर बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक बुलाकर यह मुद्दा रखा गया जिसे मंजूरी दे दी गई। बता दें कि नंबरों की हेराफेरी को लेकर विश्वविद्यालय में इस तरह के मामले कई बार चर्चाओं में रहे हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब विजिलेंस की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की मंजूरी दी गई है। वहीं इस मामले में कुछ दिन पूर्व ओपी द्विवेदी ने कुलपति को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए अभियोग चलाने की मंजूरी न देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed