फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आसाराम को सबक सिखाना चाहती है बिल्ली वाली मैडम

आसाराम को सबक सिखाना चाहती है बिल्ली वाली मैडम

Wed, 27 Mar 2019 01:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
आसाराम को सबक सिखाना चाहती है बिल्ली वाली मैडम
आसाराम को सबक सिखाना चाहती है बिल्ली वाली मैडम - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। स्टेशन रोड के एक होटल में सप्ताह भर से डेरा जमाए बिल्ली वाली मैडम जेल में बंद आसाराम को सबक सिखाना चाहती है। अमर उजाला की टीम ने जब उनसे बात की तो वह आसाराम को लेकर भड़क गईं। बताया, वह भी आसाराम की शिष्या थी, लेकिन वह गलत रास्ता पर पड़ गया। अभी तो उसकी काफी कलई खुलनी बाकी है। एक कद्दावर महिला नेता का नाम लेते हुए कहा, आसाराम उसके संपर्क में है और वह उसे बचाना चाहती थी।
विज्ञापन

शहर के होटल व्यवसायियों के बीच तनाव का कारण बनी बिल्ली वाली मैडम अभी भी स्टेशन रोड के होटल में डेरा जमाए है। अमर उजाला की टीम जब उनसे मिलने पहुंची तो पता लगा कि वह आसाराम को लेकर काफी खफा है, जो अभी दुष्कर्म के मामले में जोधपुर जेल में बंद है। बिल्ली को दुलारते हुए मैडम फर्राटेदार अंग्रेजी में बोली इसका नाम कोको है और यह मेरी बेटी है। आसाराम पर बात शुरू हुई तो बोली कि मैं भी उसकी शिष्या थी। मेरा और उसका जन्म पृथ्वी पर लोगों के उद्धार के लिए हुआ लेकिन आसाराम गलत रास्ते पर चला गया। अब मैं उसकी सारी कलई खोलूंगी। बरेली आने का कारण भी यही बताया। कहा कि अगर फरीदाबाद में अपने परिवार के पास रहकर उसका विरोध शुरू किया तो मेरे मां-बाप को खतरा हो सकता है। इसके चलते बरेली को चुना।
विज्ञापन


पिता बोले- घर आ जाओ बेटी
मंगलवार को होटल मालिक के जरिये बिल्ली वाली मैडम के पिता ने उनसे बात की। उन्होंने घर आने को कहा लेकिन मैडम ने कोई सटीक जवाब नहीं दिया। कहा कि उसके होने वाले पति पैसे और सुरक्षा लेकर आने वाले हैं। अब वह शादी करेगी। वहीं, होटल के लोगों से वह जब भी बात करती है तो चाहती है कि उससे मां या बहन की तरह बात की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल बैंकिंग सेक्टर में थी नौकरी
बिल्ली वाली मैडम के बारे में पिता ने बताया कि वह नौकरी छोड़कर आई है। मैडम ने भी इसकी पुष्टि भी की। कहा-इंटरनेशनल बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करती थी, अब आसाराम को सबक सिखाना है और यहां भी नौकरी ढूंढ रही हूं।


अरेस्ट कर ले पुलिस..
जब मैडम को बताया गया कि उनके बारे में पुलिस में शिकायत हुई है तो कहा कि वह कोई अपराध नहीं कर रही है। सिगरेट पीना कोई अपराध है तो गिरफ्तार कर लें। होटल के पैसों के बाबत कहा कि मेरे होने वाले पति आएंगे तो किराया दे दिया जाएगा। वहीं, पुलिस महिला पर कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed