{"_id":"5c43869dbdec224e364f9005","slug":"11547929245-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव को लेकर मजदूरों और क्षेत्रवासियों में जमकर चले डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव को लेकर मजदूरों और क्षेत्रवासियों में जमकर चले डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कूचा सीताराम में सड़क बना रहे मजदूरों की गलती से घर के आगे हुए जलभराव को लेकर विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन मजदूरों का शांतिभंग में चालान किया है।
वार्ड 77 सौदागरान के मोहल्ला कूचा सीताराम में रीना मॉडल स्कूल से आगे एक सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है। ठेकेदार के मजदूरों ने सड़क बनाने के लिए नाली का पानी रोका और उसका ढाल कमलेश शर्मा के घर की ओर कर दिया। इससे वहां गंदा पानी भर गया। उन्होंने मजदूरों से इसे सही करने को कहा तो एक मजदूर ने उनसे अभद्रता कर दी। गली के अन्य लोगों ने आपत्ति जताई तो विवाद हो गया और फिर मारपीट होने लगी। मजदूरों और क्षेत्रवासियों में जमकर डंडे और फंटियां चलीं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मजदूरों के ठेकेदार आरिफ और मजदूर आजाद एवं तसव्बर को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले गई। पीछे से उपसभापति अतुल कपूर और अन्य क्षेत्रवासी भी पहुंच गए। कमलेश शर्मा ने ठेकेदार और मजदूरों के खिलाफ तहरीर दी तो कोतवाली पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।