फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुआवजा न देेने पर एनएचएआई अफसरों को घेरने की तैयारी

मुआवजा न देेने पर एनएचएआई अफसरों को घेरने की तैयारी

Sun, 30 Dec 2018 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा न देेने पर एनएचएआई अफसरों को घेरने की तैयारी
बरेली। बड़ा बाईपास भूमि अधिग्रहण मामले में सैकड़ों किसानों को मुआवजा देने से हाथ खड़े करने वाले एनएचएआई अफसरों को घेरने की तैयारी चल रही है। दो विधायकों की पैरवी के बाद शासन ने जिला प्रशासन से इस प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की तरफ से ब्योरा तैयार किया जा रहा है। शनिवार को डीएम ने इस बाबत किसानों के साथ एक बार फिर से वार्ता की भी की है।
विज्ञापन

बड़ा बाईपास बनाने के लिए करीब 600 किसानों की ली गई जमीन के मुआवजे का मामला अब तक नहीं सुलझ सका है। मुआवजे की लड़ाई लड़ रहे किसानों की पैरवी के लिए शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और केसर सिंह ने भी लेटर भेजे थे। इस पर शासन ने इस मामले में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से रिपोर्ट मांगी थी। किसानों की तरफ से लड़ाई लड़ रहे अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष हरिनंदन सिंह का कहना है कि एनएचएआई के अफसरों के मुआवजा के बड़े मामले से यूं मुंह मोड़ लेना ठीक नहीं है। शनिवार को डीएम ने पीड़ित किसानों से बातचीत की। साथ ही इस मामले में शासन को भेजने के लिए तैयार की गई रिपोर्ट के बारे में भी अवगत कराया। डीएम ने किसानों से पूछा कि इस रिपोर्ट को लेकर कोई आपत्ति हो तो अभी बता दें। इसके बाद डीएम ने शासन को फाइनल रिपोर्ट भेजने के आदेश एसएलएओ सुल्तान अशरफ सिद्दीकी को दे दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के बाद एनएचएआई के अधिकारियों पर किसानों को मुआवजे मामला निस्तारित करने के लिए काफी दबाव बनेगा।
विज्ञापन


मुआवजा की आस में स्वर्गवासी हो चुके कई किसान
बड़ा बाईपास भूमि अधिग्रहण में मुआवजा को लेकर असंतुष्ट किसानों में बड़ी संख्या में ऐसे किसान है कि जिनके पास अब नाममात्र की जमीन ही बाकी रही है। मुआवजा न मिलने से गरीबी के हालात में जी रहे हैं। ऐसी हालत में 16-17 किसानों की मौत भी हो चुकी है। डीएम ने अधिग्रहण की जद में आने वाले दो दर्जन गांवों के किसानों का सर्वे कराने के लिए 29 लेखपाल लगाए हैं। इनके माध्यम से यह रिपोर्ट तैयार होगी कि अधिग्रहण के बाद किस किसान के पास अब कितनी जमीन बाकी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बड़ा बाईपास मामले को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। किसानों को भी इस रिपोर्ट से अवगत करा दिया गया है, ताकि इसे लेकर बाद में उन्हें किसी तरह की आपत्ति न रहे।’
- वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed