फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली कॉलेज में अब फुल टाइम प्रिंसिपल, कई मेंबर होंगे आउट

बरेली कॉलेज में अब फुल टाइम प्रिंसिपल, कई मेंबर होंगे आउट

Thu, 27 Dec 2018 06:47 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 27 Dec 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में अब फुल टाइम प्रिंसिपल, कई मेंबर होंगे आउट
बरेली। बरेली कॉलेज की सत्ता जल्द बदलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कॉलेज में भ्रष्टाचार के मामलों और प्रबंध समिति के चुनाव पर उठे विवादों के बीच कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने शासन को पत्र भेजकर कॉलेज में फुल टाइम प्रिंसिपल तैनात करने की सिफारिश कर दी है। दूसरी तरफ नियमों की अनदेखी कर बोर्ड में सदस्य बनाए गए लोगों को भी बाहर करने की तैयारी है। कमिश्नर इसके लिए कॉलेज के बायलॉज का रिव्यू करा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले करोड़ों के गबन और फिर बोर्ड ऑफ कंट्रोल के 14 सदस्यों को अवैध घोषित किए जाने पर बरेली कॉलेज का माहौल काफी गरमाया हुआ है। इस बीच प्रबंधन की ओर से भी जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक की ओर से पुराना चुनाव भी अवैध करार दे दिया गया है। इसके चलते प्रबंधन ने विश्वविद्यालय के निर्देशों को मानने से ही इंकार कर दिया है। कमिश्नर ने बताया कि कॉलेज में फुलटाइम प्रिंसिपल के लिए शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रो. एके जेटली से भी बात कर बायलॉज की जानकारी ली है। उनका कहना है कि कोई भी काम बिना नियम और अनुमति नहीं हो सकता। बायलॉज विश्वविद्यालय से अप्रूवड होना चाहिए और उसी के अनुसार सदस्यों का चयन हो। उन्होंने कहा बायलॉज में क्या नियम थे, कब संशोधन हुए, अनुमोदन हुआ या नहीं, सभी का रिव्यू किया जा रहा है। बोर्ड के 55 सदस्यों की टीम में नियम लांघकर आने वाले लोग बाहर किए जाएंगे।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज का पूरा मामला संज्ञान में है। कॉलेज में फुल टाइम प्रिंसिपल के लिए शासन को लिखा है। जिन सदस्यों का चयन नियमानुसार नहीं हुआ है, उन्हें बाहर किया जाएगा। गैरविवादित और साफ छवि के लोगों को ही बोर्ड में लाया जाएगा। बायलॉज का रिव्यू करा रहे हैं। विश्वविद्यालय से भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणवीर प्रसाद, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed