फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत कई ने सपा छोड़ी

पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत कई ने सपा छोड़ी

Mon, 22 Oct 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 22 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत कई ने सपा छोड़ी
सपा - फोटो : amar ujala
उपेक्षा से क्षुब्ध होकर समाजवादी पार्टी छोड़ने वालों का सिलसिला जारी है। सपा के जिला उपाध्यक्ष रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुता राजबाबू यादव और पूर्व सपा नेता चंद्रसेन सागर समेत गन्ना डायरेक्टर बुद्धपाल सिंह यादव, पूर्व प्रधान मेहतरपुर श्याम सिंह यादव, पूर्व प्रधान जितौर हरपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सत्यपाल सिंह यादव ने पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव की अगुवाई में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने सपा छोड़ने वाले नेताओं को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा में उपेक्षित रहने वाले बड़ी संख्या में लोग समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सेक्युलर मोर्चा ही टक्कर दे पाएगा। सपा तो अब केवल वोट कटवा पार्टी बनकर रह गई है, ताकि भाजपा को फायदा पहुंचे। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तारा सिंह सोलंकी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबाबू यादव ने कहा कि जिस तरह वीरपाल सिंह ने बरेली मंडी में सपा को खड़ा किया, उसी तरह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा भी बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। कार्यक्रम में डा. खालिद अंसारी, प्रवक्ता डॉ. रवींद्र सिंह यादव, किशनलाल यादव, रामकुमार सिंह, अशोक यादव, राहुल कश्यप, टीटू यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed