{"_id":"5c607c3cbdec227367366ed5","slug":"111549827132-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी ऑन व्हील : शहरवासियो ! दूध-दही, घी-तेल कुछ भी लाओ.. मुफ्त में जांच कराओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सेफ्टी ऑन व्हील : शहरवासियो ! दूध-दही, घी-तेल कुछ भी लाओ.. मुफ्त में जांच कराओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। घर आने वाला दूध या फिर कोई अन्य खाद्य पदार्थ अगर आपको मिलावटी लगता है तो ये खबर आपके लिए है। प्रदेश सरकार 25 जून से बरेली समेत सभी जिलों में मिलावटी खाद्य वस्तुओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत फूड सेफ्टी ऑन व्हील नाम से मोबाइल लैब में आप खाद्य पदार्थों की जांच करा सकते हैं। मौके पर ही आपको बता दिया जाएगा कि खाद्य पदार्थ मिलावटी है या नहीं।
बरेली में मंगलवार और बुधवार को एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन) की मोबाइल लैब वाहन मौजूद रहेगा। इस मोबाइल लैब में मौके पर ही मिलावटी पदार्थों का परीक्षण कर जांच रिपोर्ट दे दी जाएगी। सहायक आयुक्त संजय पांडे (खाद्य सुरक्षा) ने बताया कि बरेली में मंगलवार सुबह यह लैब पहुंचेगी। लैब कुतुबखाना पुलिस चौकी परिसर में मिलावटी पदार्थों की जांच करेगी। पांडे ने कहा कि आम लोग और उपभोक्ता भी संदिग्ध पदार्थों की जांच फ्री करा सकते हैं। उन्होंने मावा विक्रेताओं से कहा कि अपने उत्पाद लैब में चेक कराएं। मिलावट होने पर विभाग अभी कार्रवाई नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि मिठाई, दूध, फल, पेय पदार्थ आदि लैब में चेक कराए जा सकते हैं। अभियान में व्यापार मंडल से सहयोग मांगा गया है। बताया कि यह व्यवस्था प्रदेश में पहली बार शुरू हुई है। इससे पहले कोई भी उत्पाद चेक कराने के लिए 1000 रुपये शुल्क देना पड़ता था।