{"_id":"5c42402dbdec22735614954b","slug":"111547845677-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला के चेयरमैन और सभासदों के बीच बढ़ी रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवला के चेयरमैन और सभासदों के बीच बढ़ी रार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर पालिका आंवला के चेयरमैन-ईओ और सभासदों के बीच रार बढ़ती जा रही है। 16 सभासदों ने बोर्ड बैठक में कोरम पूरा बगैर किए ही लाखों के प्रस्ताव पास करने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को ये सभासद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और बसपा जिलाध्यक्ष राजेश सागर के साथ कमिश्नर और डीएम के यहां ही पहुंचे और मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
29 दिसंबर को आंवला में बोर्ड मीटिंग बुलाई गई थी। इसमें कुछ विशेष प्रस्तावों के साथ ही 11 बिंदुओं पर चर्चा होनी थी। इस बैठक को लेकर आपत्ति जाहिर करने वाले सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन संजीव सक्सेना और ईओ राजेश सक्सेना बोर्ड प्रस्तावों को जबरन पास कराने लगे। विरोध पर वहां मौजूद कुछ सभासद झगड़े पर आमादा हो गए। माहौल बिगड़ता देख 25 में से 16 सदस्य बोर्ड की मीटिंग को बीच में ही छोड़कर चले गए। सभासदों का कहना है कि बहिष्कार के बावजूद कोरम को पूरा किए बगैर ही प्रस्तावों को पास करा दिया गया। इस प्रकरण की शिकायत 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है। इधर, इस मामले में कार्रवाई न होने पर सभासदों ने शुक्रवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और बसपा जिलाध्यक्ष राजेश सागर के साथ कमिश्नर रणवीर प्रसाद और डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात की और पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
आंवला के कई सभासद बोर्ड प्रस्ताव में गड़बड़ी का मामला लेकर आए थे। उन्होंने डीएम को भी इसकी शिकायत की है। डीएम ही इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। - रणवीर प्रसाद, कमिश्नर