फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जालंधर जा रही डेमू ट्रेन का चक्का जाम

जालंधर जा रही डेमू ट्रेन का चक्का जाम

Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
जालंधर जा रही डेमू ट्रेन का चक्का जाम
शाहजहांपुर/रोजा। लखनऊ से जालंधर जा रही डेमू ट्रेन शुक्रवार को रोजा रेल सेक्शन में दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। चक्का जाम होने से रेलवे ट्रैक पर रगड से चिंगारियां निकलती रहीं। गनीमत रही कि ट्रेन डिरेल नहीं हुई। पंडित राम प्रसाद बिस्लिम स्टेशन के एसएम की सूचना पर कंट्रोल ने पावर केबिन को सतर्क किया। इसके बाद ट्रेन को बिलंदापुर के पास रेड सिग्नल देकर रोका गया। इससे करीब दो घंटे तक अप ट्रेनों का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन

लखनऊ से रेलवे के जालंधर वर्कशॉप जा रही डेमू ट्रेन शुक्रवार सुबह रोजा की ओर आ रही थी। कहलिया स्टेशन के पास एक रेल पोर्टर की नजर पहियों से निकल रही चिंगारी पर पड़ी। उसने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। करीब 7:40 बजे ट्रेन पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन पहुंची यहां स्टेशन मास्टर ने पहियों से निकलती चिंगारियों को देखकर बॉकी-टॉकी के जरिए लोको पायलट से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने जानकारी कंट्रोल रूम और क्रू कंट्रोलर को दी। कंट्रोलर ने पावर केबिन से संपर्क कर डेमू ट्रेन को आगे के लिए सिग्नल रेड करने का आदेश दिया। तब तक डेमू ट्रेन बिलंदापुर तक पहुंच चुकी थी। यहां रेड सिग्नल देकर ट्रेन को रोका गया। इसके बाद ट्रेन को आपात स्थिति में दो किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रोजा जंक्शन लाया गया। रोजा जंक्शन ट्रेन करीब 10:20 बजे पहुंच सकी।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक क्लियर न होने की वजह से अप लाइन की गुवाहटी एक्सप्रेस को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन पर एक घंटे तक रोका गया। अप कुंभ स्पेशल कहलिया स्टेशन और गरीब रथ एक्सप्रेस एगवां स्टेशन पर खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डेमू ट्रेन को रोजा जंक्शन यार्ड में स्टॉपेज दिया गया। सूचना पर कैरिच विभाग की टीम पहुंच गई। शुक्रवार देर शाम तक डेमू के चक्का और एक्सल को ठीक नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं न कहीं यह बड़ी लापरवाही का मामला है। चक्का जाम होने के बाद भी डेमू ट्रेन चलती रही। ट्रेन में टीएसआर विभाग की टीम भी मौजूद थी। इसके बावजूद किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इंजन के ठीक पीछे कोच के पहिए जाम होने के बारे में लोको पायलट ने भी गंभीरता से नहीं लिया। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है। मामले में जांच कराई जाएगी।
-प्रभाष राघव, एरिया मैनेजर उत्तर रेलवे

पहिए रगड़ते रहे और ट्रेन दौड़ती रही
डेमू ट्रेन में इंजन से ठीक पीछे वाले कोच का चक्का जाम कब हो गया इसके बारे में लोको पायलट को भी पता ही नहीं लगा। चक्का जाम होने से इस कोच के एक हिस्से के पहियों ने घूमना बंद कर दिया। गौर करने वाली बात है कि पहिये पटरी से रगड़ते रहे और ट्रेन दौड़ती रही। रास्ते में किसी गेट मैन की भी इस पर नजर नहीं पड़ी। अगर पंडित राम प्रसाद बिस्लिम स्टेशन के एसएम ने यह न देखा होता तो ट्रेन डिरेल भी हो सकती थी। पिछले दिनों हरदोई के पास मालगाड़ी डिरेल हुई थी। डिरेलमेंट की वजह चक्का जाम होने के बाद भी ट्रेन के चलते रहने की वजह से हुआ था। गनीमत रही कि डेमू ट्रेन डिरेल नहीं हुई।

आज रद्द रहेगी जननायक एक्सप्रेस
शाहजहांपुर। अमृतसर से कोलकाता जाने वाली डाउन जननायक एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रहेगी। यह ट्रेन कई दिन से देरी से चल रही थी। इधर, शुक्रवार को जम्मू-कोलकाता के बीच चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रही। जम्मूतवी एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए टिकट बुक करा चुके तमाम यात्रियों ने रिजर्वेशन रद्द भी कराया।


कहलिया के पास मालगाड़ी का इंजन फेल
रोजा। रोजा रेल सेक्शन में शुक्रवार सुबह कहलिया स्टेशन के पास अप मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे मालगाड़ी करीब दो घंटे तक यहां खड़ी रही। रोजा जंक्शन से दूसरा इंजन भेजा गया। दोपहर करीब 1:30 बजे दूसरा इंजन जोड़ने के बाद मालगाड़ी को यहां से रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed