फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक बार फिर स्थगित हुई विधि की पीएचडी काउंसलिंग

एक बार फिर स्थगित हुई विधि की पीएचडी काउंसलिंग

Wed, 12 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
एक बार फिर स्थगित हुई विधि की पीएचडी काउंसलिंग
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विधि की पीएचडी काउंसलिंग फिर स्थगित कर दी है। 18 सितंबर को काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की गई थी। मंगलवार को कुछ अभ्यर्थियों ने कुलपति से शिकायत की। कहा, 21 में से 15 की ही काउंसलिंग कराने की बात कही जा रही है और उसमें भी पर्र्यवेक्षक का अनुमति पत्र मांगा जा रहा है, जो अधिकतर के पास नहीं। ऐसे में कई अभ्यर्थी काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे। इस पर कुलपति ने काउंसलिंग एक बार फिर स्थगित कर दी।
विज्ञापन

विधि की पीएचडी काउंसलिंग 30 अगस्त को होनी थी, जो पर्यवेक्षक सूची में विवाद होने के बाद निरस्त कर दी गई थी। सोमवार को नोटिफिकेशन जारी हुआ कि काउंसलिंग 18 सितंबर होगी। मंगलवार को पीएचडी अभ्यर्थी मोहम्मद तारिक व अन्य ने कुलपति से शिकायत की। आरोप लगाया कि रिसर्च गाइड सूची में घपला हुआ है, जो गाइड अर्ह थे उनको बाहर कर दिया गया है। संकायाध्यक्ष डॉ. नसीम अख्तर ही सूची से बाहर हैं। गाइड का अनुमति पत्र नियमविरुद्ध मांगा गया है।
विज्ञापन

हरवंश दीक्षित अवकाश पर हैं तब भी उनको छह सीटें आवंटित हैं। कई शिक्षकों को ज्यादा सीटें आवंटित कर दी गईं। इस पर कुलपति ने कोआर्डिनेटर और विभाग से जानकारी ली। अब रिसर्च गाइड सूची विवाद निपटने तक काउंसलिंग फिर निरस्त कर दी गई है। पीएचडी कोआर्डिनेटर डॉ. बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि जल्द समस्या का निस्तारण हो जाएगा और काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी विषयों की भी काउंसलिंग अटकी
विधि में ही नहीं बल्कि अंग्रेजी, गणित, कला व अन्य विषयों में भी गाइड को लेकर उठापटक चल रही है। अंग्रेजी में कई शिक्षकों को गाइड नहीं बनाया गया है। यही हाल गणित और अन्य विषय का है, जबकि उनके अंडर में पहले से पीएचडी हो रही है। बाकी विषयों की पीएचडी काउंसलिंग रोक दी गई है। सभी का निस्तारण होने के बाद काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed