{"_id":"5968d70f4f1c1bab678b4582","slug":"111500043023-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पेट्रोलियम डीलर भी कराएं जीएसटी में पंजीकरण’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पेट्रोलियम डीलर भी कराएं जीएसटी में पंजीकरण’
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
‘पेट्रोलियम डीलर भी कराएं जीएसटी में पंजीकरण’
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने जीएसटी पर सेमीनार आयोजित कर डीलरों को कई जानकारियां उपलब्ध कराईं। सभी कंपनियों से पहुंचे डीलरों ने विभिन्न तकनीकी सवाल किए तो विशेषज्ञों ने बताया कि पंपों पर बिकने वाली अन्य सामग्री जीएसटी की श्रेणी में आती है, इसलिए उनका पंजीकरण कराना जरूरी है।
आईओसी भवन में आयोजित सेमीनार में एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर एके गुप्ता ने मौजूद पेट्रोलियम डीलरों से कहा कि वे किसी तरह भयभीत न हों, क्योंकि विभाग उनकी हर तकनीकी मदद करेगा। गुप्ता ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थ जीएसटी से बाहर हैं, लेकिन पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर इंजन ऑयल समेत कई अन्य वस्तुएं भी बेची जाती हैं, यह सभी वस्तुएं जीएसटी प्रणाली में आती हैं, इसलिए डीलर पंजीकरण जरूर करा लें।
आईओसी कार्यकारी निदेशक वीके मिश्रा और सीजीएम मनोज बहादुर ने कहा कि डीलर नया सिस्टम अपनाएं। अरुण ठाकले ने आभार जताया और लव गोयल ने कार्यक्रम संचालन किया। सीए विनय कृष्णन ने तकनीकी जानकारी दी।