फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 year old boy falls from roof due to monkey attack

Bareilly News: बंदर के हमले में 11 वर्षीय बालक छत से गिरा

Sat, 14 Feb 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
11 year old boy falls from roof due to monkey attack
शीशगढ़। कस्बे में बंदरों का उत्पात लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बंदरों के हमले में 11 वर्षीय बालक मकान की छत से गिर गया। हालांकि उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना से आसपास लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बंदरों को पकड़कर बंदरों को जंगल में छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बे के वसीम अकरम ने बताया कि दोपहर में उनका बेटा घर में खेल रहा था। गेंद लेने के लिए छत पर चढ़ा था। छत पर पहले से मौजूद बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे उनका बेटा हस्सान बचने के लिए भागा तो वह छत से नीचे गिर गया। इससे उस बच्चे के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। वह कक्षा चार में शीशगढ़ के एक स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन

बंदरों के खौफ से छतों पर नहीं जाते लोग
वसीम अकरम ने बताया कि कस्बे में बंदरों का आतंक है। लोग बंदरों के डर से छत पर नहीं चढ़ते हैं। कुछ जगह बंदर तारों से कपड़े सूखते हुए उठा कर ले जाते हैं। ये कई बार लोगों के घरों में घुसकर हमला कर देते हैं। इसमें कई लोग घायल हो चुके हैं। हाल ही में मथुरा की टीम द्वारा कुछ बंदर पकड़े थे, जिनको उत्तराखंड के जंगल में छोड़ दिया गया। कुछ बंदर अभी भी पकड़ से बाहर है। अलग-अलग जगहों पर जाल लगाकर बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed