{"_id":"584469f04f1c1bdf21a867db","slug":"11-trains-are-running-on-track-bhojaipura-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजीपुरा-पीलीभीत ट्रैक पर 11 से दौड़ सकती हैं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजीपुरा-पीलीभीत ट्रैक पर 11 से दौड़ सकती हैं ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 05 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
11 trains are running on-track Bhojaipura Pilibhit
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटरगेज से ब्राडगेज हुए भोजीपुरा-पीलीभीत रेल मार्ग पर 11 दिसंबर से ट्रेनें दौड़नी शुरू हो सकती हैं। परिवर्तन रैली में बरेली आ रहे रेल मंत्री सुरेश प्रभु से ट्रैक का उद्घाटन कराने की तैयारी विभाग कर रहा है। शुरुआत में पांच जोड़ी ट्रेनें चलाने की तैयारी है। ट्रेन संचालन शुरू होने से प्रतिदिन अप डाउन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जन सूचना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि रेल मंत्री का अभी कोई कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन भाजपा की परिवर्तन रैली में आने की स्थिति में वह भोजीपुरा-पीलीभीत रेल मार्ग पर ट्रेनों के संचालन का उद्घाटन कर सकते हैं।
ट्रेन दौड़ने के लिए तैयार है ट्रैक
भोजीपुरा-पीलीभीत मार्ग पर एक साल से ज्यादा समय से कार्य चल रहा है। अब ये पूरा हो चुका हैै। पिछले दिनों 100 से 105 किमी प्रति घंटा की चाल से ट्रायल भी हो चुका और ट्रैक को सीआरएस की हरी झंडी भी मिल चुकी है। अब इंतजार है ट्रेनों के दौड़ने का। दस नवंबर को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर रेलवे परिमंडल प्रभात कुमार बाजपेयी ने मोटर ट्राली द्वारा निरीक्षण किया था। ट्रैक, पुल, समपार, स्टेशनों का हाल देखा। इसके बाद ट्रेनों का ट्रायल किया गया। 100 से 105 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 38 किमी की दूरी तीस मिनट में तय की। अब इस ट्रैक पर ट्रेन फर्राटा भरने का तैयार हैं।
खटारा बसों से मिल जाएगा छुटकारा
बरेली से पीलीभीत के बीच ट्रेन संचालन बंद होने से प्रतिदिन के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। खटारा बसों में सफर करना पड़ता है। बसों की किल्लत से भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं किराये के मामले में भी प्राइवेट बसों में यात्रियों को ज्यादा जेब भी ढीली करनी पड़ती है। प्राइवेट बसों साठ रुपये तक वसूलते हैं। अब ट्रेन संचालन होने से प्रतिदिन के यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कुछ असमंजस में अफसर
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय सूत्रों की मानें तो भोजीपुरा-पीलीभीत रेल मार्ग के ब्राडगेज के लिए पीलीभीत की सांसद और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी प्रयास किए थे। उन्होंने भी उद्घाटन की इच्छा जताई थी। इसको लेकर अफसरों में असमंजस है। जिससे माना जा रहा है कि कार्यक्रम टल भी सकता है।