फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 officers and employees infected, including joint secretary of Santosh's ministry

संतोष के मंत्रालय के संयुक्त सचिव समेत 11 अफसर-कर्मी संक्रमित

Mon, 08 Jun 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
11 officers and employees infected, including joint secretary of Santosh's ministry
अपने कार्यालय में लोगों से बातचीत करते संतोष गंगवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जल संसाधन-एनआईसी के भी कर्मचारी संक्रमण की चपेट में, कार्यालय बंद
विज्ञापन

श्रम मंत्री ने फोन पर लिया संक्रमित अफसरों का हालचाल, आज जाएंगे दिल्ली

नई दिल्ली/बरेली। दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे ने अब केंद्र सरकार के मंत्रालयों को भी दायरे में लेना शुरू कर दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को 11 अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना की चपेट में आने के बाद बंद कर दिया गया है। जल संसाधन मंत्रालय के भी तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं।
रविवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपने सचिव स्तर के अफसरों से बात कर हालात की जानकारी ली। सोमवार सुबह वे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। श्रम मंत्रालय में संयुक्त सचिव प्रशासन को भी संक्रमित पाया गया है। उनके अलावा एक स्टेनो, एक प्रधान निजी सचिव, एक निजी सचिव, छह मल्टी टास्क असिस्टेंट और एक ड्राइवर को संक्रमित पाया गया है। सचिव हीरालाल सामारिया के स्टाफ के भी कई कर्मचारी संक्रमित हैं।
विज्ञापन

11 अधिकारियों और कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद श्रम शक्ति भवन में श्रम और दूसरे मंत्रालयों के कार्यालयों को बुधवार को बंद करा दिया गया है। कई दिनों से बरेली में मौजूद केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को फोन पर अपने मंत्रालय के संक्रमित अफसरों का हालचाल लिया। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री का कार्यालय सोमवार को भी बंद रहेगा। इसलिए संतोष गंगवार अपने कैंप कार्यालय यानी सरकारी आवास से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा कार्यालय पूरी तरह सुरक्षित है। श्रम सचिवालय चपेट में आया है। श्रम शक्ति भवन में और मंत्रालय भी हैं। जल संसाधन, श्रम व एनआईसी कार्यालय में करीब 14 अफसर और उनके स्टाफ के प्रभावित होने की जानकारी मिली है। सोमवार दोपहर तक दिल्ली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। - संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed