Sawan 2023: बरेली में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर बना यह शिवालय, यहां स्थापित हैं 108 शिवलिंग
बरेली का पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर की तर्ज पर बनवाया गया है। इस मंदिर का निर्माण समाजसेवक जगमोहन सिंह ने लगभग 22 वर्ष पूर्व करवाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के पवित्र माह के पहले सोमवार को बरेली के नाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। शिवभक्तों को दर्शन-पूजन और अभिषेक करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर के पशुपतिनाथ मंदिर में भी बड़े स्तर पर तैयारी की गई हैं।
पीलीभीत बाई पास स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर यूं तो ज्यादा पुराना नहीं है, मगर यहां के प्रसिद्ध नाथ मंदिरों में गिना जाता है। यह मंदिर नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर की तर्ज पर बनवाया गया है। इस मंदिर का निर्माण समाजसेवक जगमोहन सिंह ने लगभग 22 वर्ष पूर्व करवाया था।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: भक्तों पर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, महादेव को अर्पित करें ये चीजें; जानिए पूजन विधि
इस मंदिर की अपनी एक अलग सुंदरता है। परिसर के बीचो-बीच एक तालाब के मध्य पशुपति नाथ जी स्थापित हैं। यहां बड़े शिवलिंग के साथ ही छोटे छोटे 108 शिवलिंग हैं। यहां के पुजारी सुशील शास्त्री ने बताया कि शिवरात्रि और सावन में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते हैं।
प्रत्येक सोमवार को निकलेगी रुद्राभिषेक यात्रा
नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से शृंखलाबद्ध रुद्राभिषेक साप्ताहिक यात्रा की शुरुआत 10 जुलाई से हो रही है। यह 21 अगस्त तक चलेगी। समिति की ओर से पहले सोमवार को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
ये भी पढ़ें- Nath Corridor: 232 करोड़ रुपये से शिवमय होगी नाथ नगरी, मंदिरों में 250 लोग एक साथ कर सकेंगे रुद्राभिषेक
मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को प्रथम चरण में बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम होगा। इसके लिए श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से प्रात: छह बजे यात्रा निकाली जाएगी। यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष बृजवासी अग्रवाल के नेतृत्व में होगा। इसी तरह प्रत्येक सोमवार को अलग-अलग नाथमंदिरों में कार्यक्रम रहेगा।