फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   102 new cases of corona in bareilly

बरेली में कोरोना : ये लहर पड़ रही है भारी, एक दिन में संक्रमितों की संख्या पहुंची 102 पर

Sat, 08 Jan 2022 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 12:07 AM IST
सार

सात तारीख को भी बरेली में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 102 तक जा पहुंचा।
 

विज्ञापन
102 new cases of corona in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के मरीजों में सुधार भी रहा है लेकिन उसकी तुलना में संक्रमित होने वाले विस्फोटक स्थिति में हैं। सात तारीख को भी बरेली में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 102 तक जा पहुंचा।

विज्ञापन


उधर, मेडिकल बोर्ड की जांच में पीलीभीत बाईपास स्थित दर्पिन अस्पताल को कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एक संक्रमित को निगेटिव बताकर भर्ती रखने और लापरवाही से इलाज करने से उसकी मौत के लिए जिम्मेदार माना है। मेडिकल बोर्ड ने उच्चाधिकारियों को दी अपनी रिपोर्ट में अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


सीएमओ ने इस मामले में जांच के लिए जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एएम अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह और तीन सौ बेड कोविड अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कपाही को मेडिकल बोर्ड में नामित किया था। जांच अधिकारियों के मुताबिक कोविड की दूसरी लहर के दौरान मोहम्मद जाहिद नाम के शख्स दर्पिन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। जाहिद की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्य रिजवान ने थाना बारादरी में तहरीर देकर दर्पिन अस्पताल के डॉ. दर्शन मेहरा पर लापरवाही से इलाज का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में 23 दिसंबर 2021 को गठित मेडिकल बोर्ड ने जाहिद के इलाज संबंधी सभी अभिलेख, प्रमाण पत्र और साक्ष्यों की जांच की। इसमें पता चला कि जाहिद 20 से 29 अप्रैल तक दर्पिन अस्पताल में भर्ती रहे थे। उन्हें सांस संबंधी बीमारी के साथ मधुमेह था। उन्हें बगैर एंटीजन या आरटीपीसीआर जांच कराए अस्पताल ने भर्ती रखा गया। परिवार ने जाहिद की शाहजहांपुर के कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड जांच कराई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जांच में साबित हुआ कि मरीज के संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उसे निगेटिव दिखाकर इलाज किया। जांच रिपोर्ट में मेडिकल बोर्ड ने कार्रवाई की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed