{"_id":"5ccca471bdec22071d1bda8f","slug":"101556915313-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल हुईं सर्विस रोड पर बढ़े हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल हुईं सर्विस रोड पर बढ़े हादसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हाल ही में शहर में बने-अधबने पुलों की सर्विस लेन का बुरा हाल हो गया है। सेतु निगम के अधिकारियों ने बजट न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए हैं। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम उन्हें इसलिए हाथ नहीं लगा रहे हैं कि इन सड़कों का उन्हें हस्तांतरण नहीं हुआ है। गड्ढेदार सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
लालफाटक ओवरब्रिज की ताजा बनी सर्विस लेन खराब हो गई है। श्यामगंज की सर्विस रोड का पहले से ही यही हाल है। इस रोड पर तो कूड़ाघर के पास कोलतार का नामोनिशान खत्म हो चुका है। रोड के पूरी तरह उधड़ने से बजरी तक बाहर आ गई है। मानसिक अस्पताल से पहले सर्विस लेन पर सीवर लाइन का पानी भर रहा है। शाहदाना की ओर भी बुरा हाल है। आईवीआरआई ओवरब्रिज की सर्विस लेन की भी बनने के बाद मरम्मत नहीं कराई गई। रेलवे क्रॉसिंग के बीच पुल के दोनों तरफ सर्विस लेन का काफी हिस्सा खराब हो चुका है। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन का कहना है कि कुछ जगहों पर रोड खराब हुई है तो उनकी मरम्मत जल्द कराई जाएगी।