{"_id":"5c607d86bdec224c0b48987e","slug":"101549827462-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 से महिला उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 से महिला उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और गाजियाबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की पहल पर 13 फरवरी से 12 मार्च तक महिला उद्यमिता विकास कार्यशाला आयोजित होगी। मुख्य कार्यक्रम संयोजक महेंद्र गुप्ता ने बताया कि इसमें केवल महिलाएं सम्मिलित हो सकती हैं। उनके लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन होगा।
शहर के एक इंस्टीट्यूशन में होने वाले कार्यक्रम में महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्हें उद्यमिता का हुनर और बारीकियां बताई जाएंगी। संयोजिका मंजुला सिंह ने बताया कि महिलाओं का उत्थान स्वावलंबी बनने से ही होगा। इस दौरान परियोजना प्रतिवेदन, मार्केटिंग मैनेजमेंट, एकाउंट मैनेजमेंट, बैंक द्वारा वित्तीय सहायता के लिए संचालित योजना समेत मुद्रा, पीएमईजीपी, स्टार्ट अप इंडिया आदि की जानकारी दी जाएगी।