{"_id":"5c004f7fbdec2241cb56aa92","slug":"101543524223-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 मौतों के लिए जिम्मेदारों पर कहा- छोडू़ंगा नहीं, एक्शन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 मौतों के लिए जिम्मेदारों पर कहा- छोडू़ंगा नहीं, एक्शन तय
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उपमुख्यमंत्री मंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस कांफ्रेंस में लाल फाटक ओवरब्रिज का मुद्दा छाया रहा। लाल फाटक ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के दो साल बाद भी सर्विस लेन न बनाए जाने की वजह से यहां हुई नौ की मौतों का मामला उठने के बाद डिप्टी सीएम के तेवर सख्त हो गए। उन्होंने साफ कहा कि इन दुर्घटनाओं में हुई मौतों के लिए दोषी अफसरों को छोड़ा नहीं जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और उसके बाद उन पर कड़ा एक्शन होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाल फाटक का मुद्दा उठने का नतीजा यह हुआ कि डिप्टी सीएम ने फौरन बाद पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर और सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक को अपने विश्राम कक्ष में तलब कर लिया और उनसे इस मामले में पूछताछ की और तीखी नाराजगी भी जताई। सर्विस लेन भी बनाने के निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में जैसे ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पत्रकारों को अपनी उपलब्धियां बताने पहुंचे, पत्रकारों ने उनके सामने लाल फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर काम के दौरान सर्विस लेन न बनाए जाने का मामला उठा दिया। उपमुख्यमंत्री को बताया गया कि सेतु निगम के अफसरों ने अगर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करने से पहले वहां सर्विस लेन बना दी होती तो दुघर्टनाओं में नौ लोगों की जानें नहीं जातीं। कई पत्रकारों के एक साथ इस मुद्दे पर सवाल पूछने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले में दोषी अफसरों पर प्रभावी एक्शन लेंगे। इसी बीच कुछ लोगों ने डिप्टी सीएम को यह भी बताया कि सीपीएम इस मामले में आरोपी अफसरों को बचाने में लगे हैं। जब इस मुद्दे पर ज्यादा शोरशराबा होने लगा तो उप मुख्यमंत्री उठकर विश्राम कक्ष में चले गए। पत्रकार सवाल दागते रह गए।
हालांकि इसके कुछ ही देर बाद उप मुख्यमंत्री ने विश्राम कक्ष में पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी और सेतु निगम सीपीएम आरके सिंह को तलब कर लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ लाल फाटक प्रोेजेक्ट की सर्विस लेन और विभागीय अफसरों की मनमानी मुद्दा छाए रहने पर उन्होंने दोनों अफसरों से जवाब मांगा। उपमुख्यमंत्री ने पूछा, लालपुर का क्या मुद्दा है। इस पर मेयर ने उन्हें बताया कि लालपुर नहीं बल्कि लाल फाटक ओवरब्रिज के निर्माण में गड़बड़ी और सर्विस लेन न बनने का मसला है। इस एरिया में नौ लोगों की मौत हो चुकी हैं। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह ने जवाब दिया कि लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण के दौरान नौ लोगों की मौत कैंट क्षेत्र में हुई हैं। इस पर वहां मौजूद मेयर उमेश गौतम, विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल और डॉ. अरुण कुमार ने फौरन प्रतिवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्य परियोजना प्रबंधक झूठ बोल रहे हैं। इससे सकपकाए सीपीएम ने चुप्पी साध ली। उप मुख्यमंत्री के यह पूछने पर कि सर्विस लेन क्यों नहीं बनी, भाजपा नेताओं ने बताया सेतु निगम में गुटबाजी चल रही और सीपीएम गलत अफसरों को संरक्षण दे रहे हैं। केशव प्रसाद ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी और जांच कराकर दोषी को दंडित कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्विस लेन पहले बनायी जाए।