फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MJP declares MSc result

बीएससी की तरह एमएससी में भी बड़ी संख्या में छात्र फेल

Tue, 12 Jun 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 12 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
MJP declares MSc result
MJP Rohilkhand university
बीएससी की तरह एमएससी में भी सैकड़ों छात्र फेल हो गए हैं। एमएससी केमिस्ट्री और गणित में तो कई छात्रों को शून्य मिला है। इसको लेकर सोमवार को एसएस कॉलेज शाहजहांपुर और बरेली के छात्रों ने हंगामा करते हुए कुलसचिव को घेरकर पुनर्मूल्यांकन की मांग की। नोकझोंक के बाद कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि वह रिजल्ट को लेकर कुलपति से बात करेंगे।
विज्ञापन

इस एमएससी में सिर्फ एसएस कॉलेज नहीं बल्कि कई कॉलेजों में बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए हैं। इससे पहले बीएससी फाइनल में 61 फीसदी और बीएससी प्रथम व द्वितीय में 78 फीसदी छात्र फेल हो गए थे। एमएससी में भी 50 फीसदी से ज्यादा फेल हुए हैं। विश्वविद्यालय पहुंचे एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के छात्रों का कहना है कि उनके यहां एमएससी प्रथम में 24 में से 20 और फाइनल में 19 में से 9 छात्र फेल हो गए। गणित में कुछ छात्रों को शून्य मिला। एसएस कॉलेज की एमएससी फाइनल की छात्रा दीक्षा मिश्रा का कहना था कि उसके प्रथम वर्ष में 72 फीसदी अंक थे और इस बार 59 फीसदी। ऐसे विषयों में नंबर काटे गए जो बहुत आसान थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि मूल्यांकन ठीक नहीं हुआ है वर्ना अच्छे छात्र फेल नहीं होते। छात्र प्रतिनिधि अवनीश चौबे ने कहा कि रिजल्ट निकालने की जल्दबाजी में छात्रों का भविष्य दांव पर लगाया गया है। कुलसचिव के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए। एसएस कॉलेज की नाव्या रस्तोगी, आयुषी गुप्ता, आर्ती सिंह, शिव राजपूत आदि का कहना है कि उनका प्रवेश एंट्रेंस से हुआ और अच्छी रैैंक आई थी। पढ़ाई में इतने खराब नहीं की जो शून्य आएगा।
विज्ञापन



काफी संख्या में छात्र फेल हुए हैं तो दोबारा कॉपियां नहीं चेक कराई जा सकती। कुलपति से वार्ता करके कोई रास्ता निकाला जाएगा। -एके अरविंद, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed