फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेरठ और बनारस के नाम रही तैराकी चैंपियनशिप

मेरठ और बनारस के नाम रही तैराकी चैंपियनशिप

Tue, 29 May 2018 02:06 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
मेरठ और बनारस के नाम रही तैराकी चैंपियनशिप
बरेली।
विज्ञापन

डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का खिताब मेरठ और बनारस मंडल ने अपने नाम किया। मेरठ ने ब्वॉयज ग्रुप टू और गर्ल्स के दोनों ग्रुप में सबसे ज्यादा मेडल हासिल करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। बनारस ब्वॉयज ग्रुप वन का चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों के करीब तीन सौ से ज्यादा तैराकों ने हिस्सा लिया। हालांकि मेजबान तैराकों ने निराश किया। 50 मीटर बैक स्ट्रोक के गर्ल्स ग्रुप वन में बरेली की श्रद्धा राज तनेजा ने तीसरा स्थान हासिल कर बरेली का मान रखा।

व्यक्तिगत चैंपियन में भी मेरठ और बनारस के तैराकों का जलवा रहा। बनारस के अनुराग सिंह ने ब्वॉयज ग्रुप वन में पांच गोल्ड, लखनऊ साई हास्टल के प्रदीप ने ब्वॉयज ग्रुप टू में चार गोल्ड, गर्ल्स ग्रुप वन में मेरठ की नाव्या ने पांच गोल्ड और ग्रुप टू में मेरठ की दिशा भंडारी एवं अनन्या ने संयुक्त रूप से पांच गोल्ड मेडल हासिल कर बेस्ट स्वीमर का अवार्ड जीता। मुख्य अतिथि कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी राम सेवक द्विवेदी, यूपी तैराकी संघ के सचिव रॉबिन कपूर, आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने विजेता तैराकों को पुरस्कार वितरित किए और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सचिव जिला तैराकी संघ सुनील कुमार मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, शमीम अहमद, ओपी कोहली, सुमित चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


परिणाम
स्वीमिंग चैंपियनशिप इनके नाम रही
-ब्वॉयज ग्रुप वन में बनारस
-ब्वॉयज ग्रुप टू में मेरठ
-गर्ल्स ग्रुप वन में मेरठ
-गर्ल्स ग्रुप टू में मेरठ

बेस्ट स्वीमर अवार्ड
-ब्वॉयज ग्रुप वन में अनुराग आर सिंह, बनारस, 5 गोल्ड मेडल
-ब्वॉयज ग्रुप टू में प्रदीप निशाद, साई हॉस्टल लखनऊ, 4 गोल्ड मेडल
-गर्ल्स ग्रुप वन में नाव्या सिंघल, मेरठ, 5 गोल्ड
-गर्ल्स ग्रुप टू में दिशा भंडारी और अनन्या सिंह, मेरठ, 5 गोल्ड

तैराकी प्रतियोगिता के आखिरी दिन के परिणाम, प्रथम स्थान हासिल करने वाले तैराक
400 मीटर फ्री स्टाइल
ब्वॉयज वन में अनुराग आर सिंह, बनारस
ब्वॉयज टू में प्रदीप निशाद, लखनऊ
गर्ल्स वन में नाव्या सिंघल, मेरठ
गर्ल्स टू में निहारा, मेरठ

50 मीटर बैक स्ट्रोक
ब्वॉयज वन में अवध नरेश यादव, लखनऊ
ब्वॉयज टूू में आर्यन नाथ, मेरठ

गर्ल्स वन में आर्या सिंह, मेरठ
गर्ल्स टू में अनन्या सिंह, मेरठ

200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
ब्वॉयज वन में अभय साहनी, बनारस
ब्वॉयज टू में उदंत जैन, मेरठ
गर्ल्स वन में तेजल वर्मा, मेरठ
गर्ल्स टू में अनन्या सिंह, मेरठ

50 मीटर बटर फ्लाई स्ट्रोक
ब्वॉयज वन में अतुल साहनी, बनारस
ब्वॉयज टूू में पिंटू यादव, विंध्याचल
गर्ल्स वन में श्रेया कुमार, इलाहाबाद
गर्ल्स टू में दिशा भंडारी, मेरठ

100 मीटर फ्री स्टाइल
ब्वॉयज वन में अवध नरेश यादव, लखनऊ
ब्वॉयज टू में उदंत जैन, मेरठ
र्ल्स वन में नाव्या सिंघल मेरठ
गर्ल्स टू में दिशा भंडारी, मेरठ

4 गुणा 100 मेडली रिले
ब्वॉयज वन में अयूष अभिषेक, विवेक, आसिफ- विंध्याचल
ब्वॉयज टू में विश्वनाथ, अभिषेक, पिंटू, किशन- विंध्याचल

गर्ल्स वन में नाव्या, आर्या, तेजल, श्रृष्टि- मेरठ
गर्ल्स टू में दिशा, अनन्या, आरुषी, अनन्या- मेरठ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed