{"_id":"5aadec354f1c1b92778b5fe1","slug":"101521347637-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक भड़के- मैडम.. स्वेटर कहां बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक भड़के- मैडम.. स्वेटर कहां बांटे
Updated Sun, 18 Mar 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की मीटिंग में नवाबगंज विधायक केसर सिंह इस बात को लेकर बीएसए पर भड़क उठे कि नौ नए परिषदीय स्कूलों को खोलने के प्रस्ताव शासन को गुपचुप तरीके से भेज दिए गए जबकि प्रस्ताव भेजने से पहले शिक्षा समिति में शामिल सभी विधायकों की बैठक बुलानी चाहिए थी। इसी तरह स्कूलों में बच्चों को न जाने कब स्वेटर, यूनिफार्म और जूते भी बांट दिए गए और विधायकों को बताया तक नहीं गया। केसर सिंह ने कहा कि ऐसे तो खुले तौर पर विधायकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। माहौल गर्म होता देख सीडीओ सतेंद्र कुमार ने बचाव करते हुए बीएसए से कहा कि विधायकों की मीटिंग बुलाकर स्कूलों के प्रस्ताव फिर से भेजे जाएं।
विकास भवन के सभागार में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायकों ने अधिकारियों के कामकाज को लेकर काफी नाराजगी जताई। भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य ने पचदौरा कलां में 25 लाख के गबन के मामले में पंचायत सेक्रेटरी और प्रधान पर कोई कार्रवाई न करने पर डीपीआरओ विनय सिंह को निशाने पर लिया। विधायक बोले, जब तीन बार जांच हो चुकी है तो अब तक रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं हुई। इस पर जवाब देते वक्त डीपीआरओ हकलाने लगे। समाज कल्याण अधिकारी अशोक दीक्षित ने विधायकों को बताया कि 2954 अपात्रों की पेंशन काट दी गई है लेकिन बड़ी संख्या में आवेदन तहसील में लंबित हैं। इससे उनकी पेंशन मंजूर नहीं की जा पा रही। बैठक में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बहेड़ी विधायक छत्रपाल सिंह, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, मेयर उमेश गौतम सहित ब्लॉक प्रमुख और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एलडीएम साहब...फर्जी आंकड़े न बताओ
स्वरोजगार ऋण की समीक्षा में जब लीड बैंक मैनेजर ओपी बढेरा ने यह बताया कि मुद्रा लोन में 30 हजार से ज्यादा लोगों को 137 करोड़ 95 लाख का कर्ज दिया जा चुका है तो मीरगंज विधायक डीसी वर्मा बोले, कर्ज देने में बैंक लोगों को चक्कर कटवा रहे हैं और आप फर्जी आंकड़ा बता रहे हैं। बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि किन लोगों को लोन दिए गए हैं, उनकी क्रॉस चेकिंग के लिए लिस्ट दे दें।
विज्ञापन
तीन साल से सड़क न बनाने वाला ठेकेदार नहीं हुआ ब्लैक लिस्ट
विधायकों ने कहा कि 77 करोड़ की लागत से मंजूर भिठौरा-बहेड़ी, 36 करोड़ से मंजूर बहेड़ी-मानपुर-शीशगढ़ और 18 करोड़ से स्वीकृत बहेड़ी-बंजरिया रोड तीन साल बाद भी नहीं बन सकी है। लापरवाही करने वाले ठेकेदार को अब तक ब्लैक लिस्ट क्यों नहीं किया गया। विधायक की शिकायत पर सीडीओ ने इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया।
पैसा आधा मिला तो काम पूरा कैसे हो गया
नवाबगंज के टाह प्यारी नवादा और दमखोदा के जाम समंत शुमाली सहित कई गांव में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने पेयजल लाइन के वर्ष 2014-15 में 2.70 करोड़ जल निगम को दिए थे। इसमें आधा पैसा ही मिला है, जबकि विभाग ने रिपोर्ट में पूरा काम दिखा दिया। विधायक केसर सिंह ने कहा कि इसमें गड़बड़ी है। वह मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे।