{"_id":"623618ce5ddcec5d071ceb36","slug":"youth-murderd-deadbody-found-in-well-barabanki-news-lko6222642199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गए युवक की हत्या, कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत गए युवक की हत्या, कुएं में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में घर से खेत गए एक युवक की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया गया। होली की तैयारियों के बीच शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। उसके बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना जैदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव की है। यहां के निवासी संतोष कुमार दीक्षित का बेटा तेज नारायण दीक्षित (27) शुक्रवार की सुबह साइकिल से अपने खेत गया था। दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर बाग में स्थित कुएं में युवक का शव पड़ा देखा। जबकि उसकी साइकिल घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर पड़ी मिली। होली के दिन युवक की हत्या से परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं गांव में भी सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही जैदपुर व कोठी पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भाई चंद्रभान दीक्षित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ सदर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ घटना के खुलासे में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। कानून व्यवस्था को लेकर दो थानों की पुलिस गांव में तैनात की गई है।
विज्ञापन
फंदे से लटके मिले तीन युवकों के शव
कुर्सी/ निंदूूरा/ रामसनेहीघाट। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों के शव बीते तीन दिनों में फंदे से लटके मिले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहली घटना कुर्सी थाना क्षेत्र अनवारी गांव की है। यहां के निवासी अनूप रावत (19) का शव शुक्रवार की दोपहर गांव के बाहर बाग में पेड़ में फंदे से लटका मिला। उधर, घुंघटेर थाना क्षेत्र के छिलगवां गांव निवासी आमीन (27) की घर में परिवारीजनों से कुछ कहासुनी हो गई।
उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। देर रात उसका शव कमरे में ही फंदे से लटका मिला। उधर, रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के धुनौली ठकुरान गांव निवासी फूलचंद्र गौतम (35) शुक्रवार शाम नशे की हालत में घर पहुंचा। इसको लेकर घर में हुई कहासुनी के बाद उसने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)