{"_id":"61ba2ea79618ca70617e65d1","slug":"youth-jumped-in-sharda-canal-after-dispute-at-home-barabanki-news-lko6091018195","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में हुए विवाद के बाद शारदा नहर में कूदा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में हुए विवाद के बाद शारदा नहर में कूदा युवक
विज्ञापन
माती (बाराबंकी)। घर में हुए विवाद से नाराज युवक शारदा नहर में कूद गया। युवक को नहर में कूदते देख कुछ दूर खड़े पुलिस कर्मियों ने आननफानन गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकल लिया। युवक को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देवा थाने की माती पुलिस चौकी क्षेत्र की है।
यहां के मैदान पुरवा गांव निवासी शिव प्रसाद उर्फ छोटू (25) का बुधवार शाम घर में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे आक्रोशित छोटू घर से माती नहर पुल पर पहुंचा।
उसके बाद शारदा नहर में छलांग लगा दी। यह देख कुछ दूर खड़े पुलिस कर्मियों ने आननफानन गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से निकाल लिया। हालांकि पानी के तेज बहाव के कारण युवक अचेत हो गया था।
विज्ञापन
उसे एंबुलेंस की मदद से आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ अजय कुमार सिंह बताया कि युवक का घर में कुछ विवाद हुआ था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुल के किनारे लगे लोहे की जाली
इससे पहले नौ दिसंबर को एक छात्र ने शारदा नहर में छलांग लगा दी थी। जिसका अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस अभी भी उसकी तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने पुल के किनारे लोहे की जाली लगाने की मांग नहर विभाग से की है।