फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   youth dip in saryu

सरयू में कर रहे पितृ थे विसर्जन, पैर फिसला और डूब गए

Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
youth dip in saryu
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र में पितृ विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति सरयू नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश करवाई लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

ग्राम तपेसिपाह निवासी रमेश गौतम (42) गांव के पास से गुजरी सरयू नदी में पितृ विसर्जन करने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि विसर्जन के दौरान रमेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। घटना देख आसपास के लोगों ने बचाव के प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की भी मदद ली। फिर भी कुछ पता नहीं चल सका है। सब इंस्पेक्टर संदीप दुबे ने बताया कि गोताखोरों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कुछ लोगों द्वारा नाव से भी तलाश की जा रही है। उधर, इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश की बिटिया मारुति (20) व बेटा बृजेश (18) शादी लायक हैं। पत्नी भानमती रो-रो कर यही कह रही थी कि अब इन सभी की शादी कैसे करूंगी। इसके अलावा परिवार पर भी रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। यह परिवार खेती किसानी कर गुजर बसर कर रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed