{"_id":"681e4e6e38c94b77e408b515","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-barabanki-news-c-315-1-brp1006-138980-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
हैदरगगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा थाना क्षेत्र में देर रात दवा लेकर घर लौट रहा युवक सड़क पर लहूलुहान मिला। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़ा था।
सुबह थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी बैजनाथ का पुत्र जगदीश (35) बृहस्पतिवार की शाम किसी रिश्तेदारी में गया। वहां से लौटने के बाद वह हैदरगढ़ कस्बे में वह अपनी दवा लेने गया था। इसके बाद पैदल ही वह अपने गांव वापस लौट रहा था। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल जगदीश को देखकर लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
क्षेत्रीय लोगों की मदद से परिजन उसे सीएचसी हैदरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि जगदीश बिहार में मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी और तीन बच्चों की जिम्मेदारी उस पर थी। (संवाद)