{"_id":"5f18786d8ebc3e63d3525e9f","slug":"youth-dies-in-accident-brother-injured-barabanki-news-lko53198446","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
उधौली (बाराबंकी)। खाद लेकर जा रहे बाइक सवार दो भाई हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह हादसा बुधवार की सुबह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा के समीप हुआ। जैदपुर थाना क्षेत्र के इंधौलिया गांव निवासी निर्मल कुमार अपने भाई अजीत के साथ दरियाबाद थाना क्षेत्र के बालपुरवा गांव स्थित खेत में खाद डालने जा रहे थे। खाद की बोरी बाइक से लेकर जाते समय नेशनल हाईवे पर बघौरा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत गिरे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने निर्मल को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल अजीत का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार सैनी ने बताया कि बघौरा गांव में एक अज्ञात ट्रक बाइक सवार को टक्कर मार कर निगल गया। सूचना पर दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया था जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरा भर्ती है। हादसे के बाद फरार ट्रक की तलाश की जा रही है।