{"_id":"64552e3dfe93d100fc06fe94","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-under-suspicious-circumstances-barabanki-news-c-13-1-218717-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Fri, 05 May 2023 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 05 May 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
- घटना से पहले फोन पर जताई थी हत्या की आशंका
सफदरगंज (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से पहले युवक ने अपनी भाभी को काॅल कर बताया था कि कुछ लोग उसे मारने के लिए दौड़ा रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन कर रही है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित रेलवे लाइन के पास शुक्रवार सुबह दादरा गांव निवासी मो. अफसर (22) का शव मिला। शरीर के कई टुकड़े हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों के बयान लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। परिजनों ने बताया कि युवक बृहस्पतिवार शाम घर से निकला था। देर रात वापस न लौटने पर पुलिस को सूचना भी दी थी। युवक की भाभी नसीमा ने बताया कि रात करीब नौ बजे अफसर ने फोन कर बताया था कि चार-पांच लोग मारने के लिए दौड़ा रहे हैं। उसके बाद फोन बंद हो गया और सुबह रेलवे लाइन के किनारे शव मिला। एसओ बृजेश वर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है। छानबीन की जा रही है। संवाद