फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young man trapped in SUV and dragged along the 15 kilometers, death

एसयूवी में फंसकर 15 किलोमीटर तक घिसटता रहा युवक, मौत

Sat, 17 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 17 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
young man trapped in SUV and dragged along the 15 kilometers, death
सफदरगंज चौराहे के पास शुक्रवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक युवक घायल होकर जहां सड़क किनारे जा गिरा वहीं दूसरा युवक कार के अगले हिस्से में फंस गया।
विज्ञापन


इस दौरान चालक ने कार नहीं रोकी और दुर्घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर शहर कोतवाली इलाके में असेनी बाईपास के पास युवक को मृत हालत मेें छोड़कर गाड़ी समेत लखनऊ की ओर भाग गया है। देर रात पुलिस को जब इसका पता लगा तो उसने शव की शिनाख्त करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के शेखीपुर गांव निवासी रिंकू (27) पुत्र हरिचरन वर्मा गांव के ही दीपू रावत (20) पुत्र पप्पू रावत के साथ अपनी बाइक से शुक्रवार की देर रात घर जा रहे थे। तभी सफदरगंज थाना क्षेत्र में बजहा गांव के समीप रिंकू बाइक से हाईवे पार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी फैजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा दीपू जहां गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं रिंकू कार के अगले हिस्से में फंस गया। एसयूवी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और लखनऊ की ओर भाग निकला।

जिसके बाद देर रात रिंकू का शव हादसा स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर शहर कोतवाली क्षेत्र में असेनी के पास हाईवे किनारे पड़ा मिला है। राहगीरोें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने के बाद इस बारे में परिवारीजनों को बताया।


हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। शहर कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed