{"_id":"57ec08674f1c1b9074573e8d","slug":"young-man-killed-in-accident-4-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य हादसे में किशोरी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो युवकों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। कार सवार तीनों घायल गोंडा जिले के हैं लखनऊ में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।
सिद्धौर प्रतिनिधि के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम पत्थरपुरवा निवासी मनोज कुमार (16) पुत्र सियाराम मंगलवार को बाइक से बाराबंकी से देर शाम घर लौट रहा था। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर छोटालाल पुरवा के पास हादसे का शिकार को हो गया।
स्थानीय लोगाें ने उसे आननफानन उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर निवासी शालू चौरासिया (20) पुत्री नौमीलाल बुधवार को विद्यालय से साइकिल से वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में अज्ञात कार छात्रा को ठोकर मारकर फरार हो गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल छात्रा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर रामनगर के बुढवल चीनी मिल के पास ट्रक को ओवरटेक करते एक कार सड़क किनारे बनी दीवाल से जा टकराई।
जिसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चालक पंकज कुमार (25) पुत्र निर्मल श्रीवास्तव, मो. तनवीर (23) पुत्र मो. बक्श व संतोष कुमार (30) पुत्र लल्लन सभी गाेंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर के निवासी हैं।
तीनों युवक लखनऊ के रकाबगंज अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से पंकज व संतोष की हालत चिंता जनक होेने के कारण ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।