{"_id":"644ec997a0282c71790c2ec9","slug":"young-man-and-woman-fell-from-the-train-condition-critical-barabanki-news-c-13-1-210635-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रेन से गिरे युवक व युवती, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रेन से गिरे युवक व युवती, हालत गंभीर
Mon, 01 May 2023 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 01 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या रेलमार्ग पर दरियाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरकर एक युवक व युवती घायल हो गए। दोनों जौनपुर के बताए गए हैं। युवक को नाजुक हालत में केजीएमयू भेजा गया है। दोनों में क्या संबंध है और ट्रेन से कैसे गिरे पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में रानेपुर गांव के पास लखनऊ-अयोध्या रेलमार्ग के किनारे रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक युवक व युवती लहूलुहान हालत में पड़े थे। दोनों के चेहरे, सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई थीं। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी तो दरियाबाद एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन दोनों को पास की सीएचसी मथुरानगर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर युवक की हालत और गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। होश में आने के बाद युवती ने स्वयं को जौनपुर के मड़ियाऊं थाना क्षेत्र का निवासी बताया। युवती ने युवक का नाम शिवम बताया है मगर दरियाबाद के एसएचओ के अनुसार युवक अर्पित गौतम है और जौनपुर का ही निवासी है। सूचना पाकर दोपहर बाद जौनपुर से युवती के परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जबकि देर शाम युवक का भाई केजीएमयू पहुंचा। दरियाबाद के एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि युवक को शाम तक होश नहीं आया था। मामले की छानबीन की जा रही है। उनके पास कोई सामान नहीं मिला था।