{"_id":"6674c174e4c4170750016354","slug":"yoga-will-cure-you-you-also-come-barabanki-news-c-315-1-brp1005-119168-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: योग करेगा निरोग, आप भी आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: योग करेगा निरोग, आप भी आइए
Fri, 21 Jun 2024 05:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। योग दिवस पर शुक्रवार सुबह ऑडिटोरियम से लेकर नगरपालिका तक, जेल से लेकर खेल मैदान, अधिकारी से लेकर कर्मचारी व आम से लेकर खास तक सभी योग करते नजर आएंगे।ब्लॉक व तहसील से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ वेलनेस सेंटर व शैक्षिक संस्थानों में शुक्रवार सुबह योग दिवस मनाया मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन जीआईसी ऑडिटोरियम में होगा जहां जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। योग शिविर सुबह छह से सात बजे तक चलेगा।
शिविर में एमएलसी, विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष आदि को आमंत्रित किया गया है। योग प्रशिक्षण शिविर में पूर्व में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला अस्पताल की होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मधु मिश्रा बताती हैं कि योग से मानसिक संतुलन अच्छा होता है। तीन माह में आठ से दस मरीज ऐसे आए जिनकी हृदय व सांस की बीमारी योग से ठीक हो गई।
आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि विजय नगर निवासी जितेंद्र रस्तोगी व करौंदी खुर्द निवासी करन सिंह को योग करने की सलाह दी गई थी। नियमित योग करने से दोनों ही मरीज स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेंगे शिक्षक अविनाश आनंद
दरियाबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अद्रा के शिक्षक अविनाश आनंद अवस्थी ने योग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 15 पुरुष शिक्षक चुने गए हैं। इनमें अविनाश आनंद अवस्थी भी शामिल हैं। शुक्रवार को यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सभागार लखनऊ में होगी। इसे लेकर शिक्षक ने खुशी जताते हुए कहा कि योग के माध्यम से निरोग होने की सीख बच्चों को भी देते हैं।
यहां-यहां होगा योग
- नगर पालिका परिषद स्थित बाबू सिंह सभागार
- केडी सिंह बाबू स्टेडियम
- नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर
- कमला नेहरू पार्क
- कपिल मुनि योग एवं ध्यान केंद्र जैदपुर रोड
- टीआरसी लॉ कॉलेज, वासुदेव नगर सतरिख
- पुलिस लाइन मैदान
- जिला कारागार (बंदियों के लिए)