फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Yields increased, cold storage space decreased

Barabanki News: उपज बढ़ी, कोल्ड स्टोर में जगह घटी

Thu, 19 Mar 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 19 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Yields increased, cold storage space decreased
बाराबंकी। जिले में आलू भंडारण की समस्या गंभीर होती जा रही है। कई कोल्ड स्टोर फुल होने का नोटिस लगा दिया हैं इससे समस्या और गंभीर हो गई है। किसान रातों-दिन आलू रखने के लिए धक्के खा रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। जबकि जिलाधिकारी ने पहले ही कहा था कि किसानों का आलू प्राथमिकता से रखा जाएगा और कोल्ड स्टोर मालिक मनमानी नहीं करेंगे, लेकिन यहां इसके विपरीत हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब 25 हजार हेक्टेयर में इस बार आलू की बोआई किसानों ने की है। मौसम अच्छा होने की वजह से बेहतर पैदावार भी हुई है। आलू भंडारण के लिए जिले में 77 कोल्ड स्टोर संचालित हो रहे हैं और इनकी भंडारण क्षमता 6.75 लाख के आसपास है। विभाग का कहना है कि अभी तक 86 प्रतिशत आलू ही कोल्ड स्टोरों तक पहुंचा है। जबकि 25 से 30 प्रतिशत किसानों का आलू भी भंडारण के लिए बाकी है। उधर कोल्ड स्टोरों ने अभी से हाऊस फुल का बोर्ड लगाना शुरू कर दिया है। करीब 15 कोल्ड स्टोरों ने तो जगह न होने की लिखित सूचना भेज दी है। जबकि इनके बाहर आलू लदी ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लगी है जिससे किसानों को आलू भंडारित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


सफेदाबाद क्षेत्र में सफेदाबाद कोल्ड स्टोरेज और सीपी कोल्ड स्टोरेज। सीपी कोल्ड स्टोरेज की क्षमता सवा दो लाख पैकेट आलू की है। वहीं, सफेदाबाद कोल्ड स्टोरेज में लगभग दो लाख पैकेट आलू का भंडारण हो सकता है। टोकन व्यवस्था होने के बावजूद भी शीतगृहों के बाहर आलू लदी ट्रालियों की लंबी लाइनें लगी हैं। इसका कारण आलू का अधिक आना और चेम्बर में लोडिंग के लिए मजदूरों की कमी बताया गया। सीपी कोल्ड स्टोरेज में रोजाना आठ हजार पैकेट की लोडिंग क्षमता है, जबकि पंद्रह से सोलह हजार पैकेट आलू भंडारण के लिए आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोकन धारक किसानों की समस्या

कोटवाधाम स्थित शीतगृह के फुल होने की सूचना चस्पा कर दी गई है। कुछ किसान जिनके पास टोकन हैं, वे अभी तक आलू लेकर नहीं पहुंचे हैं। वहीं, बिना टोकन वाले किसानों को वापस लौटाया जा रहा है। टिकैतनगर में भी कोल्ड स्टोर के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं, पर किसानों का आलू नहीं रखा जा रहा है। कई टोकन धारक किसानों के साथ भी आनाकानी की जा रही है। किसान राम कुमार, अमरेश व जितेंद्र ने बताया कि टोकन के बावजूद आलू रहीं रखा जा रहा।

जिला उद्यान अधिकारी प्रज्ञा उपाध्याय ने बताया कि जिले के कोल्ड स्टोरों में अभी पर्याप्त जगह है, यदि कहीं पर समस्या है तो किसानों से बात कर आलू का भंडारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed