फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wrestler Baba Ladi defeated Jagga of Punjab.

Barabanki News: पहलवान बाबा लाडी ने दी पंजाब के जग्गा को पटखनी

Mon, 29 Dec 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 29 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Baba Ladi defeated Jagga of Punjab.
रामनगर। स्व. राजा सरनाम सिंह की स्मृति में अमर सदन कोठी में आयोजित दो दिवसीय दंगल का समापन रविवार को हुआ। दंगल में पहलवानों ने एक दूसरे को चित करने के लिए खूब दांवपेंच दिखाएं। फाइनल मुकाबला अयोध्या के पहलवान बाबा लाडी व पंजाब के जग्गा के बीच हुआ। 20 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में लाडी पहलवान ने जग्गा को पटखनी देकर धूल चटाते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन

दंगल की पहली कुश्ती हिमाचल प्रदेश से आए बादल पहलवान का मुकाबला पंजाब के विक्की पहलवान से हुआ, जिसमें बादल पहलवान ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती हरियाणा के शमशेर पहलवान और नेपाल के लकी थापा के बीच हुई, जिसमें नेपाल के लकी थापा ने धोबीपाट दांव से शमशेर को चित कर दिया। फाइनल कुश्ती अयोध्या हनुमानगढ़ी से आए पहलवान लाडी बाबा व पंजाब से आए जग्गा पहलवान के बीच हुई।
विज्ञापन

जीत हासिल करने पर अयोध्या के पहलवान लाडी बाबा को 11 हजार रुपये की धनराशि इनाम में दी गई। दो दिवसीय दंगल में कई जिलों से आए पहलवानों ने हिस्सेदारी कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर गौरीकांत दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed