फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wove dreams from jute threads and chose the path of self-reliance.

Barabanki News: जूट के धागों से सपने बुनकर चुनी स्वावलंबन की राह

Fri, 11 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 11 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Wove dreams from jute threads and chose the path of self-reliance.
हरख। कभी तंगी का साया था। पैसों की किल्लत से परिवार जूझता था। अब तस्वीर बदल चुकी है। जूट बैग बनाने के हुनर ने रुचि को पूरी तरह आत्मनिर्भर बना दिया है। हरख ब्लॉक के बलछत गांव की रहने वाली रुचि अब दूसरी महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम में जुटी है।
विज्ञापन

जय भीम स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रुचि के पति रमेश कुमार ड्राइवर हैं। ऐसे में तीन बच्चों के लालन-पालन का खर्च उठाना बेहद कठिन था। पहले वह सीजनल अबीर-गुलाल बनाती थीं। कमाई सिर्फ होली पर होती थी। बाकी समय आर्थिक तंगी बनी रहती थी। इससे निपटने के लिए उन्होंने आरसीटी सेंटर से जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की ठानी। एक जनवरी 2026 को मिले तीन लाख रुपये के ऋण से शुरू किए जूट के बैग बनाने के उनके कारोबार ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। वह लखनऊ के अमीनाबाद से कच्चा माल लाती हैं।
विज्ञापन

जूट के बैगों की मांग बढ़ने से अब हर महीने करीब 12 से 15 हजार रुपये की आमदनी आसानी से हो जाती है। इससे घर की आर्थिक बदहाली भी दूर होने के साथ बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च आसानी से चल रहा है। रुचि की सफलता देख गांव की आधा दर्जन महिलाएं भी जूट बैग बनाना सीख रही हैं। जूट बैग की बढ़ती मांग से वह अपने इस कारोबार को और बड़ा करने का सपना देख रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed