फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Work of Wi-Fi started at railway station

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ वाई-फाई का कार्य

Sun, 30 Jul 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 30 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Work of Wi-Fi started at railway station
रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई का हो रहा काम - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा का लाभ जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा। टेलीकॉम कंपनी द्वारा इंटरनेट की लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलटेल सेक्शन के अधिकारी ने कार्य तेजी के साथ पूूरा करने व जल्द ही सेटअप तैयार करने को कहा है।  
विज्ञापन


बाराबंकी जंक्शन पर अप व डाउन की करीब 120 ट्रेनें गुजरती हैं, जिसमें से 76 ट्रेनों का स्टॉपेज है। स्टेशन से विभिन्न ट्रेनों से छह हजार जनरल यात्री व दो हजार एमएसटीधारक रोजाना यात्रा करते हैं। ट्रेनों के लेट होने पर यात्रियों को प्रतीक्षालय व प्लेटफॉर्म पर बैठे बैठे बोर होना पड़ रहा था।
विज्ञापन


स्टेशन पर फ्री वाई-फाई की सुविधा के लिए एयरटेल कंपनी का टेंडर हुआ था। रविवार को कंपनी की ओर से स्टेशन परिसर में केबल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वाई-फाई की सुविधा बुकिंग हाल, चारों प्लेटफॉर्म, वेटिंग हाल, फूड प्लॉजा आदि स्थानों पर मिलेगी। इसके अलावा सभी प्लेटफॉर्मों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को बुकिंग कोच के लिए प्लेटफॉर्मों पर दौड़ना नहीं पड़ेगा। इसके लिए चारों प्लेटफॉर्मों पर कोच डिस्पले लगाने की तैयारी की जा रही है। पहले एक व दो नंबर पर यह कार्य शुरू होगा। उसके बाद तीन व चार नंबर प्लेटफॉर्म पर भी इसकी व्यवस्था की जाएगी। कोच डिस्पले लगने के बाद ट्रेनें अपने निर्धारित स्थान पर खड़ी होंगी। यात्री भी पहले से ही अपने कोच नंबर पर खड़े होकर आसानी से सीट प्राप्त कर सकेंगे।       

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed