फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Women's empowerment rally welcomed, flowers showered

Barabanki News: महिला सशक्तिकरण रैली का स्वागत, बरसे फूल

Fri, 24 Mar 2023 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women's empowerment rally welcomed, flowers showered
बाराबंकी। महिला सशक्तिकरण रैली का बृहस्पतिवार को जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जोरदार स्वागत किया गया। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र की सीमा में पहुंचते ही रैली में शामिल पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए गए। महिला पुलिसकर्मियों को माला पहनाय गई गई। नवरात्र के मौके पर मातृशक्ति से ओतप्रोत यह रैली अयोध्या-लखनऊ हाईवे से गुजरी। जगह-जगह इसका स्वागत हुआ। रैली के जरिए नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के पहले दिन बुधवार को बलरामपुर जिले के देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना किया था। यह रैली विभिन्न जिलों से होते हुए ललितपुर तक जाएगी। रैली में महिला पुलिसकर्मी बाइकों व वाहनों पर सवार हैं। बृहस्पतिवार को सुबह रैली ने जैसे ही रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र से जिले की सीमा में प्रवेश किया तो सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह की अगुवाई में जिले की पुलिस ने स्वागत किया।
विज्ञापन




सीओ सिटी की अगुवाई में 25 से अधिक पुलिसकर्मियों ने रैली पर फूल बरसाए। यहां से रैली अहमदपुर टोल प्लाजा पहुंची तो एसपी दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई में बाराबंकी पुलिस ने स्वागत किया। एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। सीओ सदर सुमित कुमार त्रिपाठी, एचएसओ रामसनेहीघाट लालचंद्र सरोज, महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला, जैदपुर एसएचओ डीके सिंह, सफदरगंज एसओ अभिषेक तिवारी ने भी अपने थाने के पुलिस बल के साथ रैली का स्वागत किया। यहां से रैली रवाना हुई तो सीओ सिटी डा. बीनू सिंह रैली के साथ लखनऊ सीमा तक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed