फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Women kills husband

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर धारदार हथियार से की पति की हत्या

Tue, 17 Sep 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women kills husband
कुर्सी(बाराबंकी)। अवैध संबंधों में बाधा बने पति की प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी। धारदार हथियार से कत्ल के बाद शव को धान के खेत में ठिकाने लगा दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को धान के खेत में क्षत विक्षत शव मिलने पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी-प्रेमी समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के सेमरी मजरे खरिहानी गांव का है। यहां के निवासी रामप्रकाश यादव (41) की पत्नी के दूसरे से संबंध थे। इसको लेकर राम प्रकाश का पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। इसी को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राम प्रकाश की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके बाद उसी के धान के खेत में शव का छुपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह राम प्रकाश के परिवारीजन खेत गए थे। वहां धान के खेत में राम प्रकाश का क्षत-विक्षत शव देखकर अवाक रह गए। खेत में शव मिलने की सूचना पर हडकंप मच गया। आनन-फानन में कुर्सी पुलिस व एएसपी उत्तरी आर एस गौतम ने भी मौके का मुआयना कर परिजनों के बयान दर्ज किए। वहीं मृतक के भाई करूणेश की तहरीर पर पत्नी गीता उसके प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

प्रभारी निरीक्षक कुर्सी शशिकांत यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी प्रेमी समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed